जिलाशासक के आदेश को ताक पर रखा दुकानदारों ने

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : बर्दवान के जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन के आदेश के बावजूद आसनसोल में दुकानदारों द्वारा फुटपाथ अतिक्रमण जारी है. जिससे पैदल चलने वालों को काफी असुविधा हो रही है. शनिवार को कथा भवन में बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर को व्यवस्थित करने का कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाये. इसके तहत खुले […]

विज्ञापन
आसनसोल : बर्दवान के जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन के आदेश के बावजूद आसनसोल में दुकानदारों द्वारा फुटपाथ अतिक्रमण जारी है. जिससे पैदल चलने वालों को काफी असुविधा हो रही है.
शनिवार को कथा भवन में बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर को व्यवस्थित करने का कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाये. इसके तहत खुले में खाद्य पदार्थो की बिक्री नहीं की जाये, खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार हाथों में दस्ताना पहने, फुटपाथ पर अतिक्रमण भी हटाया जाये.
मालूम हो कि आसनसोल दुर्गा मार्केट से लेकर नगर निगम मोड़ तक टीवी, फ्रीज, बर्तन, कपड़ा आदि के बड़े दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर दुकान के सामान रखा जा रहा है. दुकान खोलने के साथ ही दुकान में रखी वस्तुओं को दुकान से बाहर निकाल कर फुटपाथ पर रख दिया जाता है.
दुकान बंद करने के समय भीतर कर दिया जाता है. दुकानदारों का कहना है कि फुटपाथ के सामने काफी जगह खाली रहता है, उसका कोई उपयोग नहीं होता है, इसलिए वे लोग वहां अपनी सामान रखते हैं, जिस दिन उपयोग होने लगेगा, वे लोग ऐसा नहीं करेंगे. इससे नागरिकों को कोई असुविधा नहीं होती है.
जबकि नागरिकों का कहना है कि फुटपाथ का दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है. इसके कारण ही लोग फुटपाथ का प्रयोग नहीं कर पाते हैं. प्रशासन भी एक दो दिन अभियान चलाता है, उसके बाद फिर सब कुछ पहले जैसा हो जाता है.
एक साल पहले तत्कालीन अतिरिक्त जिलाशासक (एडीएम) अमित दत्ता ने आदेश जारी किया था कि कोई भी दुकानदार फुटपाथ का अतिक्रमण नहीं करेंगे, इसके साथ ही खुले में में बकरा या मुर्गा काटने, खाद्य पदार्थो को खुला रखना, प्लास्टिक का छावनी लगाने आदि पर प्रतिबंध लगा दिया था.
श्री दत्ता का आदेश ने रंग दिखाना शुरू ही किया था कि उनका तबादला हो गया और फिर से शहर पहले की पटरी पर लौट आया. बीते दिन जिला शासक डॉ सौमित्र मोहन ने इस दिशा में फिर से पहल की है. उनका कहना है कि इन आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. लेकिन आदेश प्रभावी रूप से लागू नहीं हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola