सालानपुर में ऑटो रूट का प्रस्ताव तैयार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रूपनारायणपुर : सालानपुर प्रखंड के 14 रुटों में 82 ऑटो रिक्शा को नया रुट परमिट देने के लिये बीडीओ प्रशांत कुमार माईती ने प्रस्ताव महकमा शासक को भेजा है. हालांकि आइएनटीटीयूसी के नेता राजू अहलूवालिया ने इसका विरोध किया है. उनका कहना है कि इससे संबंधित मामला हाइ कोर्ट में लंबित हैं. इस स्थिति में […]
विज्ञापन
रूपनारायणपुर : सालानपुर प्रखंड के 14 रुटों में 82 ऑटो रिक्शा को नया रुट परमिट देने के लिये बीडीओ प्रशांत कुमार माईती ने प्रस्ताव महकमा शासक को भेजा है. हालांकि आइएनटीटीयूसी के नेता राजू अहलूवालिया ने इसका विरोध किया है. उनका कहना है कि इससे संबंधित मामला हाइ कोर्ट में लंबित हैं. इस स्थिति में रूट की अनुशंसा करने का अधिकार प्रखंड के किसी भी अधिकारी को नहीं है.
बीडीओ श्री माईती ने कहा कि बस एसोसिएशन और ऑटो रिक्शा एसोसिएशन ने आपस में बैठक कर इन रूटों को अंतिम रूप दिया है. इसे मंजूरी के लिये प्रस्ताव बना कर भेजा गया है.
सालानपुर प्रखंड में कल्याण ग्राम से डाबर मोड़ पांच किलोमीटर के लिये छह ऑटो, एथोड़ा से लालगंज भाया जनार्दन शायर चार किलोमीटर के लिए चार ऑटो, अल्लाडी मोड़ से सीधाबाड़ी बाथानबाड़ी पांच किलोमीटर के लिए आठ ऑटो, गौरांडीह से डाबर मोड़ भाया चयनपुर 10 किलोमीटर के लिए 12 ऑटो, बासूदेवपुर जेमारी पंचायत से एथोड़ा मोड़ भाया धूंधाबाद 10 किलोमीटर के लिए चार ऑटो, देंदुआ मोड़ से मुक्ताईचंडी भाया बनविड्डी सात किलोमीटर के लिए चार ऑटो, डाबर मोड़ से पिठाकियारी हॉस्पीटल तीन किलोमीटर के लिए छह ऑटो,
डाबर मोड़ से धांगुडी भाया चीतलडांगा तीन किलोमीटर के लिए दस ऑटो,डाबर मोड़ से डोमदाहो भाया चीतलडांगा तीन किलोमीटर के लिए छह ऑटो, डाबर मोड़ से एथोड़ा भाया रुपनगर बासूदेवपुर 12 किलोमीटर के लिए 10 ऑटो, चित्तरंजन गेट नंबर एक से सिमजूड़ी भाया मैंगो ए भेन्यू तीन किलोमीटर के लिए दो ऑटो, चित्तरंजन गेट एक से अमलादही मार्केट भाया एसपी इस्ट आर सेवेन, चित्तरंजन गेट एक से खोड़ी माटी घाट भाया मैंगो एभेन्यू सिमजूड़ी तक सात किलोमीटर रुट पर 10 ऑटो चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है.
इस प्रस्ताव को लेकर यूनियन और प्रशासन में टकराव की स्थिति बन गयी है. आसनसोल सवडिविजनल मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सचिव राजू अहलूवालिया ने कहा कि ऑटो के रूटों को लेकर एसोसिएशन के स्तर से कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है. इस तरह का प्रस्ताव यदि जमा हो रहा है तो यह गलत है. महकमा में साढ़े चार हजार ऑटो है.
किस रुट पर चलने पर यात्री और ऑटो चालक दोनो को सुविधा होगी, इसे लेकर एसोसिएशन ने सर्वे कराया है. जिसके आधार पर रूट तैयार किया जा रहा है. जिसे प्रशासन के पास भेजा जायेगा.
लेकिन इससे पहले यह कहां से आ गया, कौन तैयार किया? इनके अलावे अन्य ऑटो चालकों का क्या होगा इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है. जिन रूटों को दिया गया है, उसपर लोगों का आवागमन काफी कम है. ऑटो चालकों के लिये इस रूट पर ऑटो चलाना खुदकुशी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










