पिटाई के बाद बनाया बंधक

Updated:
विज्ञापन

कानून हाथ में : रेलपार बबुआ तालाब में तीन युवकों को पकड़ा चोरी के संदेह में आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र अंतर्गत चोर के संदेह में मंगलवार को रेलपार बाबू तालाब पावर हाउस के स्थानीय तीन युवकों-मोहम्मद पिंटू, मोहम्मद चिंटू व मोहम्मद बुलबुल को पकड़ कर स्थानीय निवासियों ने जम कर पिटाई की. उसके […]

विज्ञापन
कानून हाथ में : रेलपार बबुआ तालाब में तीन युवकों को पकड़ा चोरी के संदेह में
आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र अंतर्गत चोर के संदेह में मंगलवार को रेलपार बाबू तालाब पावर हाउस के स्थानीय तीन युवकों-मोहम्मद पिंटू, मोहम्मद चिंटू व मोहम्मद बुलबुल को पकड़ कर स्थानीय निवासियों ने जम कर पिटाई की. उसके बाद उन्हें बांध कर साहब जान के घर में बंद कर दिया.
निवासियों का आरोप था कि पुलिस को सौंपने पर वह उन्हें कोर्ट भेज देती है तथा कोर्ट से मिली जमानत पर बाहर आने के बाद वे पुन: आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं. जानकारी पा कर पहुंची आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस इन युवकों को थाना ले गयी.
निवासियों ने बताया कि इन तीनों को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था.लेकिन कोर्ट से मिली जमानत के आधार पर वे बाहर आ गये. इन दिनों उनकी गतिविधियां संदेहास्पद बनी हुई थी. सोमवार की रात स्थानीय निवासी साहब जान व लल्लू गोदाम वाला के घरों में लाखों की चोरी हो गयी. दोनों घरों में लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी.
साहब जान ने बताया कि उनके घर से 23 सौ रुपये नगद के साथ हजारों रुपये मूल्य के सोने की दो अंगूठी, कान के दो झुमके, पायल व बर्तन आदि चोरी हो गयी. वह अपनी बेटी के विवाह की तैयारी कर रहा था. वहीं लल्लू गोदाम वाला ने बताया कि वह भी अपनी बेटी के विवाह के लिए जेवर, बर्तन आदि खरीद कर रखा था, जो रात में चोर ले गये. उसकी चोरी गयी सामानों की कीमत काफी अधिक है. घटना की जानकारी मिलने के बाद निवासियों ने तीन स्थानीय युवक मोहम्मद चिंटू, मोहम्मद पिंटू तथा बुलबुल को पकड़ लिया.
उन्होंने बताया कि तीनों को पक ड़कर उनसे पूछताछ की गयी. उन्हें कहा गया कि मामला बेटियों की शादी का है, इस कारण चुरायी गयी सामग्री वे दोनों को लौटा दें. लेकिन उन्होंने वापस करने से इंकार कर दिया. आक्रोशित निवासियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी.
पिटाई करने के बाद उन्हें बांध कर साहब जान के घर में बंद कर रखा था. पिटाई के दौरान एक युवक के सर में चोट आयी है. हालांकि स्थानीय निवासियों का कहना था कि आरोपी नशे में था, धक्का-धुक्की के दौरान गिर जाने से घटना की जानकारी मिलने के बाद उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों को थाने ले गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola