जीत पर तृणमूल कर्मियों ने मनाया जश्न
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : राज्य के 92 नगर निगम व नगरपालिका चुनाव की मतगणना में पार्टी की भारी जीत से उत्साहित आसनसोल सबडीविजनल मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के समर्थकों ने सिटी बस स्टैंड से विजय जुलूस निकाल कर जश्न बनाया. हालांकि पार्टी सुप्रिमो सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश की जानकारी मिलते ही इसे समाप्त कर दिया […]
विज्ञापन
आसनसोल : राज्य के 92 नगर निगम व नगरपालिका चुनाव की मतगणना में पार्टी की भारी जीत से उत्साहित आसनसोल सबडीविजनल मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के समर्थकों ने सिटी बस स्टैंड से विजय जुलूस निकाल कर जश्न बनाया. हालांकि पार्टी सुप्रिमो सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश की जानकारी मिलते ही इसे समाप्त कर दिया गया.
जीत के परिणाम सामने आते ही यूनियन समर्थक काफी उत्साहित हो गये. उन्हें हरा अबीर उड़ाते हुये जश्न मनाना शुरू कर दिया. सिटी बस स्टैंड से जुलूस भी निकल गया. इसी बीच पार्टी सुप्रिमो सुश्री बनर्जी ने कहा कि पार्टी को मिली जीत के बाद भी तीन दिनों तक राज्य में पार्टी के स्तर से कोई विजय जुलूस नहीं निकाला जायेगा तथा नेपाल व भारत में आये भूकंप में मृत व्यक्तियों का शोक मनाया जायेगा. इसके बाद ही इस जश्न को लेकर सवाल उठाये जाने लगे.
यूनियन के सचिव श्री अहलुवालिया ने कहा कि यह विजय जुलूस नहीं था, कुछ समर्थक एक साथ जमा होकर खुशी मनाते हुए नगर निगम मोड़ तक गये थे, जिसमें उनके साथ विश्वनाथ बर्णवाल, असगर अली, प्रकाश पंडा, मोहम्मद कल्लू आदि शामिल थे. मुख्यमंत्री द्वारा जब जुलूस नहीं निकालने की बात जब तक सामने आयी, उससे पहले ही वह संगठन के कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ जीत की खुशी मना चुके थे.
इस दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगा कर बधाई देने के साथ ही नगर निगम मोड़ के पास जम कर आतिशबाजी की. उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम और विभिन्न नगरपालिका चुनाव में भी इसी तरह का परिणाम होगा. लोग भाजपा, कांग्रेस और वामफ्रंट की हकीकत से परिचित हो चुके हैं.
तृणमूल के बर्दवान जिला कार्यकारी अध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू ने कहा कि जब श्री अहलुवालिया द्वारा जीत की खुशी बनायी जा रही थी, उस समय तक उन्हें जुलूस आदि नहीं निकालने संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गयी थी.
जानकारी देने से पहले ही वह जीत का जश्न मना चुके थे. फिलहाल तीन दिनों तक कोई विजय जुलूस नहीं निकाला जायेगा, लेकिन 30 अप्रैल को विरोधियों द्वारा बुलाये गये बंद का विरोधध पुरजोर ढ़ंग से किया जायेगा.
जिले में अराजकता फैलाने का अधिकार किसी को नहीं मिलेगा. इधर तृणमूल प्रत्याशियों की भारी जीत पर बर्नपुर स्टेशन रोड स्थित टीवाइएमसी कार्यालय के समीप हीरापुर ब्लॉक कमेटी की ओर से एक दूसरे को अबीर लगा कर जीत की बधाई दी गयी व आतिशबाजी कर खुशी बनायी गयी. इस दौरान मिठाइयां भी बांटी गयी. मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अमित सेन, विनोद यादव, संजय साव, राजा बनर्जी, मोहम्मद राहित आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










