विवाहिता की आत्महत्या मामले में पति गया जेल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : वधू उत्पीडन तथा विवाहिता को आत्महत्या के लिये विवश करने के आरोप में जामुडिया थाना पुलिस ने आरोपी पति विवेक बागदी को स्थानीय बागदी पाड़ा से गिरफतार कर उसे मंगलवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया. एसीजेएम कोर्ट ने उसकी जमानत अरजी खारिज कर अगली सुनवाई होने तक न्यायिक हिरासत में आसनसोल जेल […]
विज्ञापन
आसनसोल : वधू उत्पीडन तथा विवाहिता को आत्महत्या के लिये विवश करने के आरोप में जामुडिया थाना पुलिस ने आरोपी पति विवेक बागदी को स्थानीय बागदी पाड़ा से गिरफतार कर उसे मंगलवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया.
एसीजेएम कोर्ट ने उसकी जमानत अरजी खारिज कर अगली सुनवाई होने तक न्यायिक हिरासत में आसनसोल जेल में भेज दिया. जामुडिया निवासी पंपा बागदी की शादी 10 वर्ष पूर्व जामुडिया बागदीपाड़ा निवासी विवेक बागदी के साथ हुयी थी. शादी के अवसर पर नगदी, सोना चांदी के जेवरात आदि दिये गये थे.
कुछ दिनों के बाद दहेज की मांग को लेकर पीडिता को शारीरिक व मानसिक स्तर से उत्पीड़ित किया जाने लगा. तंग आकर पीड़िता ने बीते 27 अप्रैल की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतका की मां टूंपा बागदी ने वधू उत्पीडन तथा आत्महत्या के लिये विवश करने के आरोप लगाते हुए अपने दामाद तथा अन्य सदस्यों के खिलाफ जामुडिया थाना में शिकायत दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










