भतीजी के साथ अश्लील हरकत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2015 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

रानीगंज : 13 वर्षीय भतीजी को अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ गलत आचरण करने के आरोप में सातग्राम एरिया अंतर्गत आमकोला कोलियरी के निवासियों ने इसीएल कर्मी का सिर मुंडवाकर मुहल्ले में घुमाया एवं उसे निमचा पुलिस फांड़ी को सुपूर्द कर दिया. आमकोला कोलियरी क्वार्टर में रहने वाला 45 वर्षीय रामवृक्ष कोयरी पिछले सप्ताह पत्नी […]
विज्ञापन
रानीगंज : 13 वर्षीय भतीजी को अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ गलत आचरण करने के आरोप में सातग्राम एरिया अंतर्गत आमकोला कोलियरी के निवासियों ने इसीएल कर्मी का सिर मुंडवाकर मुहल्ले में घुमाया एवं उसे निमचा पुलिस फांड़ी को सुपूर्द कर दिया.
आमकोला कोलियरी क्वार्टर में रहने वाला 45 वर्षीय रामवृक्ष कोयरी पिछले सप्ताह पत्नी को उसके मायके फतेहपुर छोड़कर आया. इसके बाद भोजन बनाने के लिये वह 13 वर्षीय भतीजी को लेकर आया. बालिका के बयान के मुताबिक वह उसे ब्लू फिल्म दिखाता और उसके साथ गलत आचरण करता था.
.उसने पड़ोस में रहने वाली महिला को बड़े पापा की करतूत की जानकारी दी. महिला ने उसे अपने घर में शरण देकर मुहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी दी. सोमवार को मुहल्लावासियों ने रामवृक्ष की पिटायी करते हुए उसका सिर मुंडवाकर उसे पुलिस के हाथों सौंप दिया. बालिका के अभिभावक को भी इसकी जानकारी दे दी गयी. हालांकि आरोपी का कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
मारपीट के आरोप में जेल
दुर्गापुर : मारपीट और चोरी के आरोप में लावदोआ थाना पुलिस ने विश्वरूप नायक, बुदबुद थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में रक्षित मंडल को तथा पांडेश्वर थाना पुलिस ने मुक्ति नायक और अलामत अंसारी को गिरफ्तार दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. सभी की जमानत खारिज कर कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










