माकपा नेता ननीगोपाल राय का निधन

कालियागंज : तेभागा आंदोलन के योद्धा व सीपीआइएम के उत्तर दिनाजपुर जिला सचिव मंडली के सदस्य कॉमरेड ननीगोपाल राय का रविवार शाम साढ़े सात बजे कालियागंज स्टेट जनरल अस्पताल में निधन हो गया. वह 85 वर्ष के थे. उनके निधन से उत्तर दिनाजपुर व दक्षिण दिनाजपुर जिले के वाम मोरचा खेमे में शोक की लहर […]
कालियागंज : तेभागा आंदोलन के योद्धा व सीपीआइएम के उत्तर दिनाजपुर जिला सचिव मंडली के सदस्य कॉमरेड ननीगोपाल राय का रविवार शाम साढ़े सात बजे कालियागंज स्टेट जनरल अस्पताल में निधन हो गया. वह 85 वर्ष के थे. उनके निधन से उत्तर दिनाजपुर व दक्षिण दिनाजपुर जिले के वाम मोरचा खेमे में शोक की लहर है. ननीगोपाल राय पश्चिम दिनाजपुर जिला परिषद के सभाधिपति थे.
बाद में जब उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर जिले का गठन हुआ तब वह उत्तर दिनाजपुर जिला परिषद के सभाधिपति चयनित किये गये. कालियागंज से वह विधायक पद पर भी निर्वाचित हुए थे. वह उत्तर चिड़ाइल पाड़ा के पीरपुकुर इलाके के निवासी थे. आज उत्तर दिनाजपुर जिला के पार्टी कार्यालय में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इसके बाद उनके शव को कालियागंज स्थित माकपा के जोनल पार्टी कार्यालय ले जाया गया.
वहां उत्तर दिनाजपुर जिला सीपीआइएम के जिला सचिव अपूर्व पाल, जोनल सचिव देबब्रत सरकार, दक्षिण दिनाजपुर के जिला सचिव नारायण विश्वास समेत दोनों जिले के वाम मोरचा संगठनों के नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके अलावा भाजपा के युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष गौरांग दास, कालियागंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. शाम को शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










