ग्राहकों से बेहतर संबंध बनाने की नसीहत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2015 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

बर्दवान : पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय बर्दवान ने बर्दवान भवन में जागरुकता पर संगोष्ठी आयोजित की. अध्यक्षता नयी दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय से पहुंचे श्रीशिव कुमार गुप्ता, मुख्य सतर्कता अधिकारी और महाप्रबंधक ने की. मौके पर फील्ड महाप्रबंधक पीके शर्मा, बर्दवान मंडल के केके दास, सहायक महाप्रबंधक पीके गुप्ता, मुख्य प्रबंधक विकास कुमार और […]
विज्ञापन
बर्दवान : पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय बर्दवान ने बर्दवान भवन में जागरुकता पर संगोष्ठी आयोजित की. अध्यक्षता नयी दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय से पहुंचे श्रीशिव कुमार गुप्ता, मुख्य सतर्कता अधिकारी और महाप्रबंधक ने की.
मौके पर फील्ड महाप्रबंधक पीके शर्मा, बर्दवान मंडल के केके दास, सहायक महाप्रबंधक पीके गुप्ता, मुख्य प्रबंधक विकास कुमार और पंकज पाठक सहित बर्दवान मंडल के 13 जिलों की सभी शाखाओं से उच्चधिकारी उपस्थित थे. श्री शिव कुमार गुप्ता मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं महाप्रबंधक ने पीएनबी बर्दवान मंडल की कई इकाइयों का दौरा भी किया. उन्होंने इन इकाइयों के कामकाज पर संतुष्टि जतायी. उन्होंने कहा कि कर्मचारी दायरे में रहते हुये निडर होकर काम करें.
उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी तथा उपभोक्ताओं के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने पर जोर दिया. फील्ड महाप्रबंधक पीके शर्मा ने दावा किया कि लक्ष्य प्राप्ति पर मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं महाप्रबंधक ने मंडल प्रमुख सहित सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी रोकने के लिये उचित कारवाई की जायेगी. पीएनबी के उपभोक्ताओं की सुविधा पर जोर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










