एडीपीसी में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Updated:
विज्ञापन
एडीपीसी में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला

स्थानांतरित अधिकारियों में शामिल महिला अधिकारी को महिला थाने भेजा गया है.

विज्ञापन

आसनसोल.आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीशनरेट के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने 16 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया. जिनमें एक महिला सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. इस फेरबदल में 11 सब-इंस्पेक्टर और 5 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर्स को विभिन्न थानों एवं विभागों में स्थानांतरित किया गया है. आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को नये पदस्थापन स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये. स्थानांतरित अधिकारियों में शामिल महिला अधिकारी को महिला थाने भेजा गया है. जिससे महिला संबंधी मामलों में और अधिक संवेदनशीलता व तत्परता आने की उम्मीद है. कई एएसआई को थानों, आउट पोस्ट और विशिष्ट शाखाओं में नियुक्त किया गया है. पुलिस आयुक्तालय का कहना है कि आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना उनका प्राथमिक उद्देश्य है. अधिकारियों का मानना है कि नया दायित्व मिलने के बाद पुलिस बल नये उत्साह और जिम्मेदारी के साथ काम करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola