सड़क दुर्घटना में युवक की मौत ग्रामीणों ने दो ट्रकों में लगायी आग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : जिले के जयपुर थाना अंतर्गत जुजुर ग्राम के निकट बालू लदे ट्रक के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान मिथुन बाउरी (26) के रूप में हुई है. वह जुजुर गांव का ही रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को मिथुन वहां द्वारकेश्वर नदी […]
विज्ञापन
बांकुड़ा : जिले के जयपुर थाना अंतर्गत जुजुर ग्राम के निकट बालू लदे ट्रक के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान मिथुन बाउरी (26) के रूप में हुई है. वह जुजुर गांव का ही रहने वाला था.
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को मिथुन वहां द्वारकेश्वर नदी के किनारे से गुजर रहा था, उसी समय बालू लदे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इस दुर्घटना के बाद गांव के लोगों ने बालू खदान के पास भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और वहां बने कार्यालय में तोड़-फोड़ की.
स्थानीय लोगों ने खदान प्रबंधन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे. प्रबंधन द्वारा मुआवजा नहीं दिये जाने पर उन लोगों ने वहां खड़े दो ट्रकों में आग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही जयपुर थाना पुलिस वहां पहुंची, लेकिन वहां विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की संख्या काफी अधिक थी. इसलिए स्थानीय पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए जिला मुख्यालस से और पुलिस बल मंगाया.
स्थानीय एसडीओ के नेतृत्व में वहां विशाल पुलिस वाहिनी पहुंची और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में एसडीपीओ प्रियब्रत बक्शी ने कहा कि ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत के बाद यहां हंगामा शुरू हुआ था. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










