बालुरघाट : सुरंग खोद कर शुभायन होम से 8 बच्चे फरार
Updated at : 29 Dec 2019 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

बालुरघाट : सरकारी शुभायन होम में शुक्रवार रात सुरंग खोदकर आठ बच्चे फरार हो गये. फरार होने वालों में सात बांग्लादेशी नाबालिग बच्चे हैं, जबकि एक नाबालिग दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंसीहारी ब्लॉक का निवासी है. जानकारी मिलते ही बालुरघाट थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. होम प्रबंधन और पुलिस इन […]
विज्ञापन
बालुरघाट : सरकारी शुभायन होम में शुक्रवार रात सुरंग खोदकर आठ बच्चे फरार हो गये. फरार होने वालों में सात बांग्लादेशी नाबालिग बच्चे हैं, जबकि एक नाबालिग दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंसीहारी ब्लॉक का निवासी है. जानकारी मिलते ही बालुरघाट थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
होम प्रबंधन और पुलिस इन बच्चों की तलाश में जोरशोर से जुटी है. लेकिन खबर लिखे जाने तक इन बच्चों का सुराग नहीं मिला है. दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट सदर ब्लॉक अंतर्गत डांगा ग्राम पंचायत के होसेनपुर-रायनगर इलाके बेलतला स्थित नारी व शिशु विकास एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत शुभायन होम अवस्थित है.
बच्चों ने अपने कमरे में सुरंग खोदी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये. यह मामला शनिवार सुबह प्रबंधन की नजर में आया तो आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गयी. इस संबंध में एडीएम (भूमि व राजस्व) प्रणव कुमार घोष ने बताया कि फरार नाबालिग बच्चों में सात बांग्लादेशी हैं. घटना की जांच की जा रही है. होम के अधीक्षक दोर्जी शेरपा फिलहाल छुट्टी पर हैं. उनसे संपर्क नहीं हो सका है.
इस होम में मुख्य रूप से बांग्लादेशी और सजायाफ्ता व अनाथ बच्चों को रखा जाता है. फिलहाल यहां 65-70 आवासी हैं. इन्हें दो भागों में अलग-अलग रखा गया है. एक भाग पर पुलिस की पहरेदारी है, जबकि दूसरे वर्ग की देखरेख प्रबंधन सीधे तौर पर करता है. पुलिस हिफाजत में 17 नाबालिग हैं जिनमें से अधिकतर बांग्लादेशी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




