इंडियन रेड क्रॉस ने प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान

अंडाल : इंडियन रेड क्रॉस की ओर से सोमवार सुबह अंडाल थाना क्षेत्र के बहुला मोड़ स्थित सिनेमा हॉल के सामने दुर्गापुर एसडीएम द्वारा संचालित कार्यक्रम रखा गया. इस अवसर पर एसडीएम अनिर्वाण कोले उपस्थित रहे. उन्होंने नदिया डिस्ट्रिक्ट से रैली कर 18 मोटरसाइकिल से आये. इंडियन रेड क्रॉस सब डिविजनल के 42 सदस्यों को […]
अंडाल : इंडियन रेड क्रॉस की ओर से सोमवार सुबह अंडाल थाना क्षेत्र के बहुला मोड़ स्थित सिनेमा हॉल के सामने दुर्गापुर एसडीएम द्वारा संचालित कार्यक्रम रखा गया. इस अवसर पर एसडीएम अनिर्वाण कोले उपस्थित रहे. उन्होंने नदिया डिस्ट्रिक्ट से रैली कर 18 मोटरसाइकिल से आये. इंडियन रेड क्रॉस सब डिविजनल के 42 सदस्यों को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, जो 26 नवंबर को नदिया डिस्ट्रिक्ट रैली कर निकले थे और उनका अंतिम कार्यक्रम एक तारीख को बारासात में संपन्न होगा.
इस अवसर पर सभी 42 सदस्यों को एसडीएम अनिर्वाण कोले ने स्वागत किया, जबकि नदिया डिस्ट्रिक्ट के तेहट्ट इंडियन रेड क्रॉस के सचिव अपूर्व कुमार घोष को फूल का गुलदस्ता एवं शाल ओढ़ा उन्हें अभिनंदन किया. श्री कोले ने अपने वक्तव्य में कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी चार प्रमुख बातों को जागरूकता के उद्देश्य इलाके में घूम सभी को सजग कर रहे हैं यह बहुत ही सराहनीय है.
जिसमें प्रथम प्लास्टिक मुक्त भारत का आह्वान किया गया है. इसके अलावा यह लोग ‘ जल ही जीवन है’ का संदेश भी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं. रेड क्रॉस सोसाइटी के नदिया डिस्ट्रिक्ट तेहट्टा सचिव अपूर्व कुमार घोष ने कहा कि हम लोगों द्वारा 26 नवंबर को नदिया डिस्ट्रिक्ट से एक एंबुलेंस एक टेबलो एक वाहन एवं 18 मोटरसाइकिल, जिस पर 42 रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य जागरूकता हेतु निकले हैं.
प्रथम कार्यक्रम बरहमपुर में हुआ. उसके बाद 27 नवंबर को शिवरी बीरभूम जिले के सिउरी में हम लोगों ने डीएम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रहे. यहां से हम लोग आसनसोल होते हुए बांकुड़ा कार्यक्रम करते हुए पश्चिम मेदिनीपुर होते दीघा कार्यक्रम करते हावड़ा 30 तारीख को पहुंचेंगे और तारीख को स्टेट रेडक्रॉस कार्यक्रम बारासात में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




