पुलिस ने अजमल को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया, चालक गिरफ्तार
Updated at : 23 Nov 2019 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

मामले में स्कार्पियो चालक को किया गिरफ्तार दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने बुधवार की देर रात भीरंगी मोड़ संलग्न इलाके से अपहरण हुए राज मिस्त्री शेख अजमल को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बरामद कर लिया है, एवं इस मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक विकास दास को गिरफ्तार कर लिया. […]
विज्ञापन
मामले में स्कार्पियो चालक को किया गिरफ्तार
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने बुधवार की देर रात भीरंगी मोड़ संलग्न इलाके से अपहरण हुए राज मिस्त्री शेख अजमल को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बरामद कर लिया है, एवं इस मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक विकास दास को गिरफ्तार कर लिया. अपहरण कांड की गुत्थी को पुलिस ने 6 घंटे के भीतर सुलझा कर पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.
शुक्रवार अपहृत युवक शेख अजमल एवं स्कार्पियो चालक विकास दास को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान चालक को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि अपहृत शेख अजमल का गुप्त बयान दर्ज किया गया. इस मामले में पुलिस पहले ही अपहरण कांड का साजिस कर्ता वीरभूम लाभ पुर निवासी शेख आजाद एवं जान मोहम्मद को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर भेज दी है. दुर्गापुर पुलिस उपायुक्त ईस्ट अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अपहरण कांड मामले में सभी लोगों को पकड़ा जा चुका है.
लेकिन प्राथमिक जांच में अपहृत युवक अजमल के साथ आजाद की पत्नी का कोई संबंध न रहने की पुष्टि हुई है. शेख आजाद किस कारणों से शेख अजमल को अगवा किया था, यह जांच का विषय है. आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही पूरे घटना का पर्दाफाश किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि बुधवार की देर रात दुर्गापुर के भीरंगी मोड़ संलग्न इलाके से शेख अजमल नामक राजमिस्त्री का स्कॉर्पियो पर सवार कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया था.
सूचना मिलते ही फरीदपुर फाड़ी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क पर अजमल की मोटरसाइकिल बरामद कर जांच शुरू कर दी. पुलिस की तत्परता से कुछ घंटों के भीतर ही वीरभूम के लाभपुर इलाके से स्कॉर्पियो समेत अपहृत युवक को बरामद कर लिया गया. वहीं, अपहरण कांड का मुख्य आरोपी शेख आजाद ने दावा किया था कि करीब एक महीने पहले मुर्शिदाबाद के जंगीपुर निवासी मनीरूल इस्लाम ने मेरी पत्नी को बहला कर फरार हो गया था.
लाभपुर थाने में गुमशदी का रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद भी पुलिस कोई सहयोग नहीं कर रही थी. उसी दौरान पता चला कि मनीरूल इस्लाम का दोस्त राज मिस्त्री शेख अजमल दुर्गापुर में रहता है. शेख अजमल को पकड़ने से पत्नी एवं मनीरूल इस्लाम का पता चल सकता है. इस कारण उसने शेख अजमल को अगवा कर वीरभूम ले गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




