भाजपा कभी भी नवान्न पहुंच जायेगी : दिलीप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2019 1:03 AM
कोलकाता : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने जियागंज में हुए तिहरे हत्याकांड के लिए राज्य की कानून व्यवस्था को जिम्मेवार ठहराते हुए अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पुलिस तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है, इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद […]
कोलकाता : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने जियागंज में हुए तिहरे हत्याकांड के लिए राज्य की कानून व्यवस्था को जिम्मेवार ठहराते हुए अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पुलिस तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है, इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराध करने के बावजूद अपराधी राज्य में बेखौफ घूम रहे हैं. उन्होंने जियागंज की घटना पर राज्यपाल द्वारा प्रतिक्रिया देने पर तृणमूल कांग्रेस की नाराजगी का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रदेश में लोगों की हत्या होती है, तो यह राजनीति नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










