एमडीएम कर्मी शामिल होंगे मनरेगा योजना में

Updated at : 27 Aug 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
एमडीएम कर्मी शामिल होंगे मनरेगा योजना में

समीक्षा : मुख्यमंत्री ममता ने की पूर्व बर्दवान जिले में विकास योजनाओं की समीक्षा बांग्ला आवास योजना में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने का सख्त आदेश सभी राशनकार्ड धारकों को शीघ्र डिजिटल राशनकार्ड देने का आदेश जारी जिलाशासक सहित अधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण का निर्देश बर्दवान : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को […]

विज्ञापन

समीक्षा : मुख्यमंत्री ममता ने की पूर्व बर्दवान जिले में विकास योजनाओं की समीक्षा

बांग्ला आवास योजना में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने का सख्त आदेश

सभी राशनकार्ड धारकों को शीघ्र डिजिटल राशनकार्ड देने का आदेश जारी

जिलाशासक सहित अधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण का निर्देश

बर्दवान : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बर्दवान संस्कृति लोकमंच में आयोजित प्रशासनिक बैठक में कहा कि स्कूलों में मिड डे मील बनानेवाले को सौ दिन रोदगार योजना में शामिल किया जाये, ताकि बच्चों के भोजन के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध हो सके. उन्होंने बच्चों को दाल, भात और सब्जी भर पेट देने का आदेश दिया.

उन्होंने कहा कि सात दिन अलग-अलग खाना देने का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी राशन कार्ड धारकों को डिजिटल राशनकार्ड उपलब्ध कराया जाये तथा इसकी मॉनीटरिंग स्वयं जिलाशासक करें.मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी ने कृषक बंधू योजना और फसल बीमा योजना के बारे में जिलाशासक तथा मुख्य सचिव से पूरी रपट मांगी. मुख्य सचिव मलय दे ने बताया कि पहले जमीन का पर्चा तथा जमीन की दलील पेश करने पर विवाद हुआ था, बाद में भूमि सुधार विभाग को बताया गया कि जमीन मालिक को म्यूटेशन फी और मालगुजारी को लेकर कोई समस्या नही है.

भूमि सुधार विभाग ने जमीन के कागजात फौरन देने पर कृषक बंधू और फसल वीमा योजना का लाभ देने की बात कही. फिलहाल स्पेशल कैंप पर जमीन मालिको को परचा मिलने पर कोई असुविधा नही होगी. मुख्यमंत्री ने पोस्तो की खेती पर सहमति जताई. उन्होंने कहा कि इसका उत्पादन सिर्फ उत्तरप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में होता है. इस राज्य में सरकारी प्रयास से पोस्तो की खेती की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि आइसीडीएस कर्मियो की सरकारी नौकरी नहीं है, वोलेंटरी काम है. इसके बावजूद राज्य सरकार पांच हजार रुपये वेतन देती है, बांग्ला आवास योजना में गड़बड़ी नहीं होना चाहिए. अधिकारियों को बीच-बीच में औचक निरीक्षण करना होगा.

उन्होंने कहा कि सौ दिनो का रोजगार योजना में सभी जॉबकार्ड होल्डरो को काम मिलना आवश्यक है. बैठक में मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी, मुख्य सचिव मलय दे, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरजीत पुरकायस्थ, मंत्री फिरहाद हाकिम, मंत्री सपन देबनाथ, सांसद सुनिल मंडल, सांसद असित माल, जिला परिषद अध्यक्ष शंपा धाडा, उपाध्यक्ष देबु टुडु. जिलाशासक विजय भारती, पुलिस अधीक्षक भाष्कर मुखर्जी आदि मौजूद थे.

उन्होंने 13 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा आठ परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने मंच पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया. उद्घाटित 13 परियोजनाओं में मेमारी-दो, कटवा –दो, जमालपुर ब्लॉक में 33/11 केबी विद्युत सब स्टेशन परियोजना, कालना दो ब्लॉक में कृषि भवन, मुख्य बाजार परिसर में 16 दुकानों का आवंटन, कल्याणपुर में पक्का सेतु, भातार ब्लॉक में नवनिर्मित स्टेडियम, मेमारी एक ब्लॉक गांगुर जलाशय का पुनरूद्धार, बीज खमार इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, कालना चकबाजार का विकास, गलसी दो ब्लॉक कृषि यंत्र भाड़ा केंद्र, बर्दवान एक ब्लॉक में दो मिनी इंडोर स्टेडियम, जिले के विभिन्न ब्लॉक में सात नई सड़कों व पांच मरम्मत सड़कों, बर्दवान नगरपालिका के मंडेला पार्क व आवासीय पार्क का पुनरूद्धार, जमालपुर ब्लॉक में तीन तथा मंतेश्वर एक ब्लॉक में नदी से सिचाई हेतु जल प्रकल्प, आउसग्राम एक व आउसग्राम दो ब्लॉक में दो तालाबों का पुनः खनन, रायना दो व कालना एक ब्लॉक में गोदाम घर, जिला के विभिन्न नदियों के किनारों की मरम्मत, बर्दवान दो ,जमालपुर व गलसी एक ब्लॉक में तीन पीएचई परियोजनाएं शामिल हैं.

जिन आठ परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें बर्दवान नगरपालिका के बोमपुर में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन, रायना एक ब्लॉक में दक्षिणकुल ग्राम में चेक डैम, बर्दवान एक ब्लॉक में ग्रामीण सड़क के प्रशासनिक कार्यालय, साँपजोला ग्राम में तालाब का पुनर्खनन, पांच विद्यालयों के नये भवन, रायना एक दो, केतुग्राम एक व दो गलसी एक, आउस ग्राम एक मंगलकोट में सात बीज भंडार, भतार में कृषि रिसर्च भवन की चारदिवारी, जिले के विभिन्न ब्लॉक में 12 सड़कों की मरम्मत, आउसग्राम में दो तालाबों का पुनर्खनन, कालना एक, कटवा एक, पूर्व स्थली एक ब्लॉक में सौर ऊर्जा वान नलकूप, जमालपुर ब्लॉक में नदी का बांध संरक्षण, रायना दो ब्लॉक में धान संरक्षण गोदाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola