रेलवे के पूर्ण निजीकरण की प्रक्रिया शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : रेल के निजीकरण के विरोध एवं 28 अगस्त को रेल के मान्यताप्राप्त यूनियन के चुनाव में इआरएमयू को समर्थन के मुद्दे पर इआरएमयू आसनसोल शाखा दो के सदस्यों ने आसनसोल के पीडब्ल्यूआई कार्यालय के समक्ष गेट सभा की. इआरएमयू आसनसोल के एमएस मंडल शाखा दो के सचिव पीएन राम आदि उपस्थित थे. श्री […]
विज्ञापन
आसनसोल : रेल के निजीकरण के विरोध एवं 28 अगस्त को रेल के मान्यताप्राप्त यूनियन के चुनाव में इआरएमयू को समर्थन के मुद्दे पर इआरएमयू आसनसोल शाखा दो के सदस्यों ने आसनसोल के पीडब्ल्यूआई कार्यालय के समक्ष गेट सभा की. इआरएमयू आसनसोल के एमएस मंडल शाखा दो के सचिव पीएन राम आदि उपस्थित थे.
श्री मंडल ने सरकार द्वारा रेल के निजीकरण के विरोध में संगठन द्वारा देश भर में आंदोलन चलाये जाने की बात कही. शाखा सचिव श्री राम ने कहा कि केंद्र सरकार रेल के सभी 14 प्रिंटिंग प्रेस को बंद कर दिया और रेल में पार्सल के कार्य को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है.
उन्होंने कहा कि निजीकरण से बेरोजगारी बढ़ने के साथ कर्मचारियों का शोषण बढ़ेगा. कर्मचारियों से कम पारिश्रमिक पर अधिक काम कराया जायेगा और मूलभूत अधिकारों से वंचित किया जायेगा. रेल में 28 एवं 29 अगस्त को होने वाले मान्यताप्राप्त यूनियन के चुनाव को लेकर रेल कर्मचारियों से रेल को बचाने के लिए इआरएमयू को वोट देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










