आंदोलनकारियों ने घंटों किया पुरुलिया बांकुड़ा सड़क जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आद्रा : पुरुलिया जिले के मानबाजार प्रखंड दो अंतर्गत पुरुलिया बांकुड़ा सड़क के बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की नियुक्ति तथा केंद्र को नियमित रूप से चालू करने की मांग के समर्थन में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सड़क जाम किया. आंदोलनकारियों ने आंदोलन के दौरान नारे लिखी तख्तियां हाथों में ले रखी थी. […]
विज्ञापन
आद्रा : पुरुलिया जिले के मानबाजार प्रखंड दो अंतर्गत पुरुलिया बांकुड़ा सड़क के बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की नियुक्ति तथा केंद्र को नियमित रूप से चालू करने की मांग के समर्थन में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सड़क जाम किया. आंदोलनकारियों ने आंदोलन के दौरान नारे लिखी तख्तियां हाथों में ले रखी थी. इन्हीं मांगों के समर्थन में भाजपा कर्मियों ने अलग से आंदोलन किया.
आंदोलनकारियों ने बताया कि बीते 21 जुलाई को प्रखंड स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में नोटिस लगाया कि अस्पताल की इंडोर परिसेवा बंद की जा रही है. इस कारण यहां के मरीजों को छुट्टी दे दी गई है. जानकारी मिलते ही सभी ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.
उन्होंने पाया कि अस्पताल इंडोर परिसेवा के साथ-साथ आउटडोर परिसेवा भी पूरी तरह से बंद हो गई है. इस अस्पताल में दो चिकित्सक तथा छह स्वास्थ्य कर्मी नियुक्त थे. पर इन दिनों केवल दो स्वास्थ्य कर्मी ही रह गये हैं. एक चिकित्सक का तबादला पहले ही हो चुका है. जबकि दूसरे चिकित्सक मनमर्जी से अस्पताल आते हैं.
बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के 25000 लोग मेडिकल सेवा प्राप्त करते हैं पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अचानक यह परिसेवा बंद कर देने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. क्योंकि अब स्वास्थ्य सेवा के लिए 12 किलोमीटर दूर मानबाजार प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में जाना पड़ेगा.
जो काफी कष्टदायक है. उन्होंने कहा कि बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पहले की तरह ही प्राथमिकता देकर चिकित्सकों की नियुक्ति की जाये तथा इंडोर तथा आउटडोर दोनों परिसेवा पूरी तरह से चालू रखी जाये. स्वास्थ्य केंद्र में सभी तरह की सरकारी सुविधा प्रदान की जाये.
सड़क जाम होने की सूचना मिलने के बाद बोड़ो थाना पुलिस तथा मानबाजार प्रखंड दो के स्वास्थ्य अधिकारी कौशिक डल मौके पर पहुंचे आंदोलनकारियों के साथ घंटे भर बैठक होने के बाद पुनीत स्वास्थ्य केंद्र को पूरी तरह से आरंभ करने तथा चिकित्सकों की बहाली करने का आश्वासन देने पर अवरोध समाप्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










