बर्दवान : जिले की 10 ग्रामीण सड़कों पर नहीं चलेंगे भारी वाहन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बर्दवान : लोक निर्माण विभाग के राज्य मुख्यालय ने बर्दवान पूर्व जिले की 10 ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर निषेधाज्ञा जारी कर दी है. इसकी सूचना क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को दे दी गई है.जारी पत्र में कहा गया है कि जिला परिषद की स्थायी समिति (लोकनिर्माण और परिवहन) की बैठक में ग्रामीण सड़कों […]
विज्ञापन
बर्दवान : लोक निर्माण विभाग के राज्य मुख्यालय ने बर्दवान पूर्व जिले की 10 ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर निषेधाज्ञा जारी कर दी है. इसकी सूचना क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को दे दी गई है.जारी पत्र में कहा गया है कि जिला परिषद की स्थायी समिति (लोकनिर्माण और परिवहन) की बैठक में ग्रामीण सड़कों को लेकर चर्चा की गई.
जिला परिषद अधीनस्थ सड़कों की मरम्मत लोकनिर्माण विभाग के स्तर से की जाती है. लोक निर्माण विभाग ने कई ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा रखा है.
इन सड़कों में जमालपुर थाना अंतर्गत माधवपुर-जारग्राम, शुंडेकालना-गोपनाथपुर, मेमारी के राधाकांतपुर-बोहार, सामंति, शक्तिगढ़ के बढशूल, रायना एक नंबर के धानुया मोड़ से बड़ापलाशन, दुर्गादास सड़क, रायना दो नंबर अंतर्गत बुलचंद्रपुर पाईटा रोड और उचालन की दो सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर निषेधाज्ञा जारी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










