डीपीएल टाउनशिप में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Updated at : 29 Jun 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
डीपीएल टाउनशिप में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुर्गापुर : शुक्रवार की सुबह दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (डीपीएल) टाउनशिप में अवैध निर्माण सहित कुछ क्लब को तोड़ते हुए घर को डीपीएल प्रबंधन ने तोड़ दिया. पुलिस के साथ डीपीएल के अधिकारी इस अभियान में मौजूद थे. अभियान समाप्त कर लौटते समय डीपीएल बॉयज के सभी स्थानीय युवकों ने घेरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : शुक्रवार की सुबह दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (डीपीएल) टाउनशिप में अवैध निर्माण सहित कुछ क्लब को तोड़ते हुए घर को डीपीएल प्रबंधन ने तोड़ दिया. पुलिस के साथ डीपीएल के अधिकारी इस अभियान में मौजूद थे. अभियान समाप्त कर लौटते समय डीपीएल बॉयज के सभी स्थानीय युवकों ने घेरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और जेसीबी के नीचे सो गये.

आंदोलनकारियों का कहना है कि जब अवैध क्लब को तोड़ा गया सब ठीक है मगर कुछ क्लब रहने दिया गया. क्यों नहीं सभी को तोड़ना चाहिए था, मगर ऐसा नहीं हुआ. घटना की सूचना पर कोकोवेन थाना की पुलिस पहुंची और आंदोलनकारियों को समझा-बुझाकर हटाया. उसके बाद अधिकारियों ने डीपीएल गेस्ट हाउस में जाकर एक बैठक की. बैठक में अवेध निर्माण के जगहों को खाली कराने पर सहमति बनी, साथ ही जो नए कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था उसे भी तोड़ दिया जाएगा.

मलय शंकर चक्रवर्ती ने कहा कि डीपीएल की ओर से अवैध निर्माण को शुक्रवार सुबह तोड़ा गया मगर कुछ रहने दिया गया. इसे लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. वही दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी स्वागत मित्रा ने बताया कि डीपीएल की ओर से नोटिस दी गई थी.

कुछ स्थानीय लोग अपनी प्रॉपर्टी समझकर घर बनाकर व्यवसाय कर रहे थे. इसको लेकर हम लोगों के पास शिकायत आयी थी. उसके बाद ही अभियान चलाया गया. आगे भी इस तरह का अभियान चलेगा. इसके साथ डीपीएल टाउनशिप के समीप क्वार्टर के सामने जो एक्सटेंशन किया गया था, उसे भी नोटिस दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola