टीएमसी के दो गुटों में हुई मारपीट

जामुड़िया : जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर फाड़ी के अधीन दो नंबर स्टाफ कॉलोनी इलाका टीएमसी के अनुषांगिक इकाई युवा टीएमसी कार्यकर्ता मोहम्मद साजिद तथा केकेएससी के कार्यकर्ता मोहम्मद सुभान मियां के आपसी विवाद में बम व गोलियों चलीं. यह विवाद दो किशोरों के आपसी विवाद में सत्तादल के दोनेां नेता आपस में उलझ गये. विवाद […]
जामुड़िया : जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर फाड़ी के अधीन दो नंबर स्टाफ कॉलोनी इलाका टीएमसी के अनुषांगिक इकाई युवा टीएमसी कार्यकर्ता मोहम्मद साजिद तथा केकेएससी के कार्यकर्ता मोहम्मद सुभान मियां के आपसी विवाद में बम व गोलियों चलीं. यह विवाद दो किशोरों के आपसी विवाद में सत्तादल के दोनेां नेता आपस में उलझ गये. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से बम गोलियां चलने की बात बताई जा रही है.
तीन दिन पूर्व श्रीपुर स्टाफ कॉलोनी से एक विवाह हेतु बारात में मोहम्मद असलम खान के पुत्र तथा मोहम्मद सुभान मियां के पुत्र बोकारो जाने के दौरान उलझ पड़े. यह विवाद वापस लौटने पर और अधिक बढ़ गई. इस मामले में सुभान मियां ने बताया कि मो. साजिद ने मुझ पर यह आरोप लगाया कि मैं बाहर से कुछ गुंडे को बुलाया हूं जिसे लेकर पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया. वही पुलिस के सामने मुझसे गाली गलौज किया, मो साजिद ने गोली तथा बम भी चलाया.
दूसरी ओर मोहम्मद साजिद मियां ने अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताते हुए कहा की फैसले को लेकर श्रीपुर फाड़ी में दोनों पक्षों को बुलाया था. इस दौरान सुभान मियां के पुत्र ने मेरे भाई के साथ गाली-गलौज की. मेरे घर पर पथराव किया. उन्होंने बताया की यह विवाद एक जमीन को लेकर हुई थी एवं सुभान मियां दो नंबर इलाका छोड़कर जाने के लिए कह रहे थे. वहीं उन्होंने बम तथा गोली चलाए जाने की बात को गलत बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










