आइएसपी के हर कर्मी पर 60 लाख का कर्ज

Updated at : 08 Jun 2019 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
आइएसपी के हर कर्मी पर 60 लाख का कर्ज

सेल की विभिन्न यूनिटों में 75 हजार अधिकारी, कर्मचारी हैं सेवारत निजात पाने के लिए रुग्ण यूनिटों को बेचने की पहल कर रही केंद्र सरकार बर्नपुर : सेल-आईएसपी के हर कर्मी पर 60 लाख रुपये का कर्ज है ! यह हैरत में डालनेवाली खबर है. दरअसल सेल का कर्ज सात साल में तीन गुणा हो […]

विज्ञापन

सेल की विभिन्न यूनिटों में 75 हजार अधिकारी, कर्मचारी हैं सेवारत

निजात पाने के लिए रुग्ण यूनिटों को बेचने की पहल कर रही केंद्र सरकार

बर्नपुर : सेल-आईएसपी के हर कर्मी पर 60 लाख रुपये का कर्ज है ! यह हैरत में डालनेवाली खबर है. दरअसल सेल का कर्ज सात साल में तीन गुणा हो चुका है. सेल प्रबंधन अपनी प्रोपर्टी को भी गिरवी रखता जा रहा है. एडवांस और लोन भी ले चुका है. यही वजह है कि सेल को वर्ष 2016 से वर्ष 2018 तक लगातार घाटा सहना पड़ा.

सेल का कर्ज हर साल बढ़ता जा रहा है. वर्त्तमान में करीब 42 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है. इसे सेल के 75 हजार अधिकारियों तथा कर्मियों पर बांटे तो हर कर्मी पर करीब 60 लाख रुपया पड़ेगा.

सेल-आइएसपी के अधिकारी तथा कर्मचारियों की मानें तो सेल प्रबंधन को फिलहाल नया कोई एक्सटेंशन प्रोजेक्ट नहीं लेना चाहिए. पहले से लिये गये प्रोजेक्ट को पूरा कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना चाहिए. सेल पर वर्ष 2012 का 16,097 करोड़ रुपये का ऋण था. वर्ष 2018 आते-आते यह बढ़ कर 42,021.48 करोड़ रुपये हो गया. सेल की घाटे में चल रही यूनिटों को केंद्र सरकार ने इसी वजह से बेचने की पहल की है. सेल की संपत्ति भी गिरवी रखी हुई है. ऋण चुकाने की जगह उसमें हर साल इजाफा हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola