बेंगलुरू में हुए हादसे में दुर्गापुर के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

दुर्गापुर : बंगलोर एयरपोर्ट से महज कुछ दूरी पर दो दिन पहले एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. मारे गए सभी दुर्गापुर के रहने वाले थे. मौत की खबर सुन कर पूरा परिवार सदमे में है. मृतकों में दीपंकर दे (40), पत्नी स्वागता दे, पुत्र ध्रुव दे(10), […]
दुर्गापुर : बंगलोर एयरपोर्ट से महज कुछ दूरी पर दो दिन पहले एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. मारे गए सभी दुर्गापुर के रहने वाले थे. मौत की खबर सुन कर पूरा परिवार सदमे में है. मृतकों में दीपंकर दे (40), पत्नी स्वागता दे, पुत्र ध्रुव दे(10), सास जयति चौधरी एवं साली झिलमिल नायक है.
कुछ वर्ष पहले दीपंकर नौकरी के सिलसिले में दुर्गापुर से बंगलोर अपने बीवी-बच्चे के साथ वहां चले गए थे.दो दिन पहले झिलमिल नायक चेन्नई से बैंगलोर अपने जीजा दीपंकर के घर घूमने पहुंची थी. दीपंकर अपनी पत्नी स्वागता, सास जयति चौधरी एवं पुत्र ध्रुव को लेकर बंगलोर हवाई अड्डे पर साली को लेने गया था.हवाई अड्डा से साली को लेकर सभी परिवार हवाई अड्डे से बंगलोर में अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक एक बड़े वाहन ने उनकी कार को रौंदते हुए फरार हो गया. इससे कार में बैठे पांचों सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










