बिजली जली नहीं, 45561 रुपये का बिल

Updated at : 17 May 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली जली नहीं, 45561 रुपये का बिल

रूपनारायणपुर : वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीव्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) ने बिना बिजली का उपयोग किये ही 45,561 रुपये का बिल भेज दिया है. उपभोक्ता का दावा है कि उसने एक भी यूनिट बिजली का उपयोग नहीं किया है. रूपनारायणपुर स्थित स्टेशन प्रबंधक ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. स्वयंसेवी […]

विज्ञापन

रूपनारायणपुर : वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीव्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) ने बिना बिजली का उपयोग किये ही 45,561 रुपये का बिल भेज दिया है. उपभोक्ता का दावा है कि उसने एक भी यूनिट बिजली का उपयोग नहीं किया है. रूपनारायणपुर स्थित स्टेशन प्रबंधक ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

स्वयंसेवी संस्था सालानपुर नारी व शिशु कल्याण समिति के मुख्य सलाहकार हरिशंकर चट्टोपाध्याय ने बताया कि संस्था ने घियाडोबा में बृद्धाश्रम का निर्माण किया है. उसका उद्घाटन नहीं हुआ है. इसके लिए दो माह पहले नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. टांसफॉर्मर से मीटर बॉक्स में बिजली कनेक्शन हो गया है. लेकिन मीटर बॉक्स से बिजली का उपयोग नहीं हो रहा है.
उन्होंने कहा कि बुधवार को बिजली का बिल आया. 14 मई को ली गई मीटर रीडिंग में 4390 यूनिट का खपत दिखाई गई है. इसके एवज में 45,561 रुपये का बिल दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत बिजली विभाग में की गई है. स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola