मेदिनीपुर जा रहे सैनिकों का वाहन पुल से गिरा, पांच जवान जख्मी
Updated at : 01 May 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापुर : लावदोहा थाना अंतर्गत धबनि ग्राम समीप ब्रिज पार कर रहे सैनिकों सवार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें पांच अर्ध सैनिक बल के जवान जख्मी हो गए. उन्हें दुर्गापुर के आईक्यू सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जवानों की टीम जम्मू-कश्मीर से दुर्गापुर मतदान के लिये आयी थी. दुर्घटना की सूचना पाकर […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : लावदोहा थाना अंतर्गत धबनि ग्राम समीप ब्रिज पार कर रहे सैनिकों सवार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें पांच अर्ध सैनिक बल के जवान जख्मी हो गए. उन्हें दुर्गापुर के आईक्यू सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जवानों की टीम जम्मू-कश्मीर से दुर्गापुर मतदान के लिये आयी थी. दुर्घटना की सूचना पाकर लावदोहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना के कारणों का पुलिस जांच कर रही है.
सोमवार को बर्दवान-दुर्गापुर संसदीय सीट में चुनाव कराने के उद्देश्य से अर्द्ध सैनिक बल की कंपनी दुर्गापुर पहुंची थी. दुर्गापुर में चुनाव संपन्न कराने के बाद मंगलवार को जवानो का दल ट्रक से मेदिनीपुर जा रहा था. मंगलवार की दोपहर वाहन लावदोहा का बिजड़ा हाई स्कूल के पास धमनी गांव से गुजर रहा था. तभी ग्राम के समीप वाहन चालक नियंत्रण खो दिया और ब्रिज को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा. ट्रक में जवानों के साथ उनका सामान भी लदा था. दुर्घटना की खबर मिलते ही लोगों मदद को दौड़ पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




