पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2019 1:31 AM
हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर के मोयना थाना इलाके के बाकचा में पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी. आरोप है कि देर रात ग्रामीणों ने पुलिस पर बम भी फेंके. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये. इस सिलसिले में पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. घटना का सूत्रपात सोमवार को हुआ जब […]
हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर के मोयना थाना इलाके के बाकचा में पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी. आरोप है कि देर रात ग्रामीणों ने पुलिस पर बम भी फेंके. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये. इस सिलसिले में पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. घटना का सूत्रपात सोमवार को हुआ जब तृणमूल की एक पंचायत सदस्य के पति बानेश्वर माझी पर हमला किया गया.
थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष से इलाके में राजनीतिक हिंसा की कई घटनाएं देखने को मिली हैं. मारपीट की उक्त घटना के बाद पुलिस मौके पर गयी. तमलुक के एसडीपीओ के नेतृत्व मे कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे और इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया.
तृणमूल नेता पर हमले की घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया और उन्हें स्थानीय बाकचा विवेकानंद हाइस्कूल स्थित पुलिस कैंप में लाया गया. हालांकि इसके बाद पुलिस कैंप पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हमला कर दिया. पुलिस को लक्ष्य बनाकर बम फेंके जाने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










