भाजपा उम्मीदवार को लेकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा भ्रमित

• नगर निगम की रूपाली को बताया जा रहा है उम्मीदवार •भाजपा ने इसे बताया तृकां की चाल दुर्गापुर : लोकसभा के इस चुनाव के किए बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा से जहां एक ओर तृकां सहित अन्य राजनीतिक पार्टी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये है. वहीं भाजपा उम्मीदवार की घोषणा अभी तक नहीं हो सकी है. इसी […]
• नगर निगम की रूपाली को बताया जा रहा है उम्मीदवार
•भाजपा ने इसे बताया तृकां की चाल
दुर्गापुर : लोकसभा के इस चुनाव के किए बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा से जहां एक ओर तृकां सहित अन्य राजनीतिक पार्टी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये है. वहीं भाजपा उम्मीदवार की घोषणा अभी तक नहीं हो सकी है. इसी बीच बीते सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भाजपा उम्मीदवार के नाम के तौर पर रूपाली बाउरी का नाम तेजी से चल रहा है.
वही इस नाम को लेकर दीवार लेखन भी दिख रहा है. इस उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा का बाजार भी गरम है. वहीं भाजपा के लोग भी इस नाम को लेकर संशय में दिख रहे थे. शुरुआत में भाजपा नेताओ ने इसे किसी की शरारत बताई गई लेकिन जांच के बाद पता चला की बीते नगर निगम चुनाव में 28 नंबर वार्ड से रूपाली बाउरी उम्मीदवार थी.
उस दौरान उनके समर्थन मे दीवार लेखन किया गया था. इसमें से एक सागरभागा के चरकतला इलाके में लिखे दीवार लेखन को किसी ने सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया था. इसे लेकर लोगो मे भ्रांति पैदा हो गई थी. इस बाबत भाजपा के जिला अध्यक्ष लखन घुरुई ने इसे शासक दल के लोगो का अपकार्य बताते हुए कहा की भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखते हुए पार्टी को बदनाम करने के लिए इस प्रकार के कार्य को अंजाम दे रही है. इस प्रकार के कार्य करने का उनका एकमात्र मकसद लोगो को भ्रमित करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




