अभिनंदन की घर वापसी पर भाजपा ने मनाया जश्न

Updated at : 03 Mar 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
अभिनंदन की घर वापसी  पर भाजपा ने मनाया जश्न

आसनसोल : भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर वर्तमान अभिनंदन की घर वापसी पर आसनसोल बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को जश्न मनाया गया. पार्टी कर्मियों ने उनकी तस्वीर पर तिलक लगाया तथा भारत माता की जय के नारे लगाये. उत्साहित कर्मियों ने राहगिरों, वाहन चालकों, स्थानीय लोगों के बीच मिठाई और लड्डू का […]

विज्ञापन

आसनसोल : भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर वर्तमान अभिनंदन की घर वापसी पर आसनसोल बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को जश्न मनाया गया. पार्टी कर्मियों ने उनकी तस्वीर पर तिलक लगाया तथा भारत माता की जय के नारे लगाये. उत्साहित कर्मियों ने राहगिरों, वाहन चालकों, स्थानीय लोगों के बीच मिठाई और लड्डू का वितरण किया.

वरिष्ठ नेता एसएन लांबा ने कहा कि बहादुर अभिनंदन की देश वापसी से खुशी का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुटनीतिक रणनीति और सूझ-बूझ के कारण ही अभिनंदन को दो दिनों में ही पाकिस्तान ने रिहा कर दिया. भाजपा ओबीसी मोर्चा के शंकर चौधरी, पार्षद भृगु ठाकुर, राम अधिकारी, कुंदन ठाकुर, सुनील सिंह, बबलू विश्वास, विनोद साव, अभिषेक विश्वकर्मा, सुभाष दास आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola