पोते को सेंटर छोड़ लौट रहे वृद्ध की मौत

Updated at : 03 Mar 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
पोते को सेंटर छोड़ लौट रहे वृद्ध की मौत

सड़क दुर्घटना में परीक्षार्थी का ब्रेन हेमरेज, बीएमसीएच में दाखिल परीक्षा के दौरान जिले में पहली सड़क दुर्घटना, परिवारों में मातम बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर व्यॉयज हाई स्कूल (एचएस) के पास शनिवार को उच्च माध्यमिक के परीक्षार्थी सराफत खान (18) की पल्सर बाइक परीक्षा केंद्र में अपने पोते परीक्षार्थी को चोड़ कर लौट […]

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में परीक्षार्थी का ब्रेन हेमरेज, बीएमसीएच में दाखिल

परीक्षा के दौरान जिले में पहली सड़क दुर्घटना, परिवारों में मातम
बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर व्यॉयज हाई स्कूल (एचएस) के पास शनिवार को उच्च माध्यमिक के परीक्षार्थी सराफत खान (18) की पल्सर बाइक परीक्षा केंद्र में अपने पोते परीक्षार्थी को चोड़ कर लौट रहे रामबांध निवासी शंकरनाथ चौधरी (70) की स्कूटी से टकरा गई. परीक्षा केंद्र हीरापुर एमसीटी इंस्टीच्यूट में था. बाइकों की टक्कर में सराफत, उसका भाई शाहनवाज खान तथा शंकरनाथ चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये.
इलाज के दौरान शंकरनाथ की मौत हो गई. इधर सराफत को बेहतर इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है. वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सका. जिले में परीक्षार्थी के साथ सड़क दुर्घटना की यह पहली घटना है.
शंकरनाथ अपने पोते तथा उच्च माध्यमिक के परीक्षार्थी संदीप चौधरी को बर्नपुर व्यॉयज हाई स्कूल (एचएस) के पास छोड़ कर स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे. जबकि परीक्षार्थी सह रहमतनगर निवासी सराफत अपने भाई शाहनवाज के साथ पल्सर बाइक से तेज गति से परीक्षा केंद्र जा रहा था. उसके भाई को बाइक लेकर वापस लौट आना था.
बर्नपुर व्यॉयज हाई स्कूल (एचएस) के पास ही दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई. दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैफिक गार्ड घायलों को लेकर बर्नपुर अस्पताल में इलाज के लिये पहुंचे. चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.
सूचना पाकर बर्नपुर अस्पताल पहुंचे डीआई अजय पाल, जिला संयोजक राजीव बनर्जी तथा हीरापुर सर्किल संयोजक दिवेन्दु साहा ने परीक्षार्थी के परिजनो को इसकी जानकारी दी तथा तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचने को कहा. अस्पताल में घायल शाहनवाज को प्राथमिक उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में दाखिल कर दिया गया तथा सराफत की गंभीर हालत के कारण उसे वर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. इलाज के दौरान बर्नपुर अस्पताल में शंकरनाथ की मौत हो गयी.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. टक्कर के बाद दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. आसपास खड़े गार्जियन तथा सिविक वोलेटियरों ने पहुंचकर घायलों को उठाया. दोपहर 12 बजे शंकरनाथ को बर्नपुर अस्पताल के ईसीजी सेंटर में लाया गया.उन्हें ओटी म भेज दिया गया. बर्नपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर दो बजे उनकी ह्दयगति रूकने से मौत हो गयी.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया. सनद रहे कि सराफत के पिता बर्नपुर मिनी मार्केट में एल्यूमिनियम के बर्त्तन व्यवसायी है तथा शंकरनाथ आईएसपी के पूर्व कर्मी थे.
हीरापुर सर्किल प्रभारी श्री साहा ने बताया कि घटना की सूचना पाकर डीआई को लेकर अस्पताल पहुंचा. वहां सराफत तथा उसके भाई सहनबाज की स्थिति काफी खराब थी.
जिसके कारण आसनसोल जिला अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद वर्दवान जिला अस्पताल भेज दिया गया. उन्होने कहा कि सराफत के ब्रेन में खून जम जाने से ब्रेन हेमरेज हो गया. जिसके कारण उसे वर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola