स्मार्ट यूटिलिटी के रूप में तब्दील होगा आसनसोल

कोलकाता/आसनसोल : इंडिया पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) ने आसनसोल को “स्मार्ट यूटिलिटी” में बदलने की अपनी योजना के तहत, इस क्षेत्र में बिजली के प्रसारण व वितरण के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी) के साथ-साथ यहां नई पीढ़ी के नेटवर्क सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्वीजीशन (एससीएडीए) शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी के अधिकारियों […]
कोलकाता/आसनसोल : इंडिया पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) ने आसनसोल को “स्मार्ट यूटिलिटी” में बदलने की अपनी योजना के तहत, इस क्षेत्र में बिजली के प्रसारण व वितरण के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी) के साथ-साथ यहां नई पीढ़ी के नेटवर्क सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्वीजीशन (एससीएडीए) शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी के अधिकारियों ने यहां उपभोक्ताओं के साथ एक परिचर्चा सत्र में यह घोषणा की.
आईपीसीएल का जेके नगर 220 केवी ग्रिड सबस्टेशन का मास्टर कंट्रोल सेंटर डाउनस्ट्रीम 33 केवी और 11 केवी स्काडा-नियंत्रित सबस्टेशनों की निगरानी करता है, जबकि वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीएस) आईओटी डिवाइस हैं, जो डीटी और स्मार्ट मीटर / एएमआर मीटर की निगरानी के लिए सक्षम हैं, जिससे यह पूरी तरह से डिजीटल नेटवर्क में परिणित होता है. इस मौके पर आइपीसीएल के सीईओ संजीव सेठ ने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल- रानीगंज बेल्ट में 618 वर्ग किमी में फैले नेटवर्क के साथ कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में एलटी सेगमेंट में अपने पदचिह्न को बढ़ाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










