लाखों के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : सालानपुर थाना पुलिस ने रुनारायनपुर रेलवे गेट के समीप से गुजर रहे संदिग्ध अवस्था मे दो लोगों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक बैग में रखे सौ, पचास तथा पांच सौ रुपये के कुल 4,87,380 के जाली नोट जब्त किये गये. इनमें नवादा (बिहार) जिले के आदित्य राज तथा […]
विज्ञापन
आसनसोल : सालानपुर थाना पुलिस ने रुनारायनपुर रेलवे गेट के समीप से गुजर रहे संदिग्ध अवस्था मे दो लोगों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक बैग में रखे सौ, पचास तथा पांच सौ रुपये के कुल 4,87,380 के जाली नोट जब्त किये गये. इनमें नवादा (बिहार) जिले के आदित्य राज तथा रोहित कुमार शामिल हैं.
उन्हें शुक्रवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजीएम के समक्ष पेश किया गया. पुलिस जांच अधिकारी ने इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा इनके स्तर से अन्य जाली नोटों को बरामद करने के आधार पर उनकी सात दिनों की पुलिस रिमांड की मांग सीजीएम कोर्ट से की. सीजीएम ने आरोपियों की पांच दिनों की रिमांड मंजूर कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया. अवर निरीक्षक मोहम्मद सिकंदर आलम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. ज्ञात हो कि आरोपी इलाके में जाली नोटों की तस्करी करने के उद्देश्य से आये थे. गिरफ्तारी के दौरान एक अन्य आरोपी की फरार होने की भी पुष्टि की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










