आसनसोल : सीमेंट उद्योग को रियायत न मिलने से भारी निराशा

आसनसोल : केंद्र सरकार की अंतरिम बजट को लेकर शिल्पांचल के पेशेवर चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं व्यवसायियों ने उद्योगों की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि यह चुनावी बजट है तथा इसमें विकास की कोई स्पष्ट दिशा नहीं है. चार्टर्ड एकाउंटेंट भाष्कर दत्ता ने चुनावी बजट बताते हुए कहा कि इसमें कुछ खास नहीं […]
आसनसोल : केंद्र सरकार की अंतरिम बजट को लेकर शिल्पांचल के पेशेवर चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं व्यवसायियों ने उद्योगों की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि यह चुनावी बजट है तथा इसमें विकास की कोई स्पष्ट दिशा नहीं है.
चार्टर्ड एकाउंटेंट भाष्कर दत्ता ने चुनावी बजट बताते हुए कहा कि इसमें कुछ खास नहीं है. पांच लाख सालाना आय वालों को आयकर से छूट तो दे दी गई. परंतु पांच लाख एक रूपये आय वालों को पूराने दर से ही आयकर का भुगतान करना होगा. उन्होंने कहा कि पहले आयकर के धारा 87 ए के तहत 3.5 लाख तक के सालाना आय वाले को कर में राहत दी जाती थी. अब उसे बढ़ाकर पांच लाख रूपये कर दिया गया है. उन्होंने पांच लाख से उपर आय वालों को आयकर में छूट दिये जाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










