दुर्गापुर : देश में इडी, सीबीआइ, इनकम टैक्स का सिंडिकेट राज

दुर्गापुर : राज्य युवा व क्रीड़ा मंत्री सह जिला पर्यवेक्षक अरूप विश्वास ने कहा कि केंद्र में भाजपा के सहयोगी जब उसका साथ छोड़ने लगे तो भाजपा ने जांच एजेंसियों का सहयोग लेकर लोकतंत्र को कुचलने का अभियान शुरू किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह […]
दुर्गापुर : राज्य युवा व क्रीड़ा मंत्री सह जिला पर्यवेक्षक अरूप विश्वास ने कहा कि केंद्र में भाजपा के सहयोगी जब उसका साथ छोड़ने लगे तो भाजपा ने जांच एजेंसियों का सहयोग लेकर लोकतंत्र को कुचलने का अभियान शुरू किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का सिंडिकेट चला रहे हैं.
वे बुधवार को इस्पात नगर के तिलक रोड मैदान में तृणमूल जिला कमेटी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उनके साथ श्रम, विधि-न्याय व पीएचइडी मंत्री मलय घटक, कुटीर शिल्प मंत्री स्वपन देवनाथ तथा मेयर जितेन्द्र तिवारी ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




