दुर्गापुर में दो बाइकों की टक्कर, दोनों चालक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2019 3:25 AM
दुर्गापुर : न्यू टाउनशिप थाना इलाके में गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों के आमने सामने भिड़ंत में बाइकों पर सवार दो युवक घायल हो गये. ।स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए विधाननगर महकमा अस्पताल भेजा गया. एक की हालत गंभीर देख उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया. घायलों में झंडाबाग निवासी प्रवीण गांगुली एवं […]
दुर्गापुर : न्यू टाउनशिप थाना इलाके में गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों के आमने सामने भिड़ंत में बाइकों पर सवार दो युवक घायल हो गये. ।स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए विधाननगर महकमा अस्पताल भेजा गया. एक की हालत गंभीर देख उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया. घायलों में झंडाबाग निवासी प्रवीण गांगुली एवं स्टील पार्क निवासी देवजीत बनर्जी शामिल है.
डिवाइडर कट गलत बनने के कारण बढ़ रही हादसों से निवासियों में रोष है. उल्लेखनीय है कि स्टील पार्क निवासी देवजीत बनर्जी मोटरसाइकिल से डिवाइडर से विपरीत जा रहे थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से आमने-सामने टक्कर हो गई. जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये.
स्थानीय निवासी मधुमिता देव ने बताया कि भगत सिंह मोड़ से विधाननगर तक अड्डा द्वारा नई सड़क बनाई गई है. सड़क किनारे बस्ती के लोगों को निकलने के लिए डिवाइडर बनाया गया है. बस्ती के मोड़ के समीप डिवाइडर कट न होने के कारण वाहन चालकों को दूर जाकर मुख्य सड़क में शामिल होना पड़ता है. बस्ती के लोग जल्दबाजी के कारण घर से निकल कर विपरीत दिशा की ओर वाहन चलाते हैं जिससे दुर्घटना घट रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










