कोलकाता : सातगाछिया में बोले अभिषेक बनर्जी, जिन्हें बंगाल में नहीं दिख रहा विकास, वे मुझसे मिलें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के सातगाछिया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी आप लोग बुलाते हैं, हम आपके पास आते हैं. हमारे पास लोग तरह-तरह की समस्याएं लेकर आते हैं और हम अपनी क्षमता के अनुरूप […]
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के सातगाछिया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी आप लोग बुलाते हैं, हम आपके पास आते हैं. हमारे पास लोग तरह-तरह की समस्याएं लेकर आते हैं और हम अपनी क्षमता के अनुरूप उसका समाधान करते हैं.
ममता बनर्जी के नेतृत्व में पिछले सात वर्षों के दौरान विकास की जो बयार बह रही है, वह प्रशंसनीय है. कुछ लोगों को उनका यह विकास नहीं दिख रहा है. ऐसे लोग हमारे पास आयेें, मैं उन्हें दिखा दूंगा कि बंगाल की सड़कें कैसे बनी हैं. यहां की महिलाओं को कैसे आत्म निर्भर किया गया है.
विभिन्न योजनाओं के मार्फत आमलोगों को जिस तरह फायदा पहुंचाया गया है. उसे बंगाल के लोग जानते हैं. यही वजह है कि लोगों काे ममता बनर्जी में भरोसा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










