दुर्गापुर : बीसीपीएसआर के छात्र शिवम ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : बीसीपीएसआर के छात्र शिवम ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में लहराया परचम

दुर्गापुर : बंगाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च, दुर्गापुर के बीफार्मा (प्रथम वर्ष) के छात्र शिवम पाठक ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में "फार्मास्युटिकल एजुकेशन का नवीनीकरण" विषय पर वैज्ञानिक पेपर प्रेजेंटेशन (पोस्टर) के लिए चौथा पुरस्कार प्राप्त किया. बताया जाता है की रविवार को राज्य के जहांगीरपुर स्थित जाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : बंगाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च, दुर्गापुर के बीफार्मा (प्रथम वर्ष) के छात्र शिवम पाठक ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में "फार्मास्युटिकल एजुकेशन का नवीनीकरण" विषय पर वैज्ञानिक पेपर प्रेजेंटेशन (पोस्टर) के लिए चौथा पुरस्कार प्राप्त किया. बताया जाता है की रविवार को राज्य के जहांगीरपुर स्थित जाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया था.

इसमें बीसीपीएसआर से कुल 15 छात्रों ने भाग लिया था.शिवम ने इस संगोष्ठी मे प्राकृतिक संकेतक की समीक्षा शीर्षक विषय पर अपने पेपर प्रस्तुत किए थे.अपने संस्था के छात्र के इस कामयाबी पर एसकेएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एसके शर्मा और उपाध्यक्ष मयंक गौतम ने बधाई देते हुए छात्रों को इस तरह की वैज्ञानिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

एसकेएस ग्रुप, दुर्गापुर के निदेशक डॉ.एसी गांगुली और बीसीपीएसआर के प्रिंसिपल डॉ.मिथुन भौमिक ने छात्रों को बधाई दी और अकादमिक सम्मेलन के महत्व का सुझाव दिया जो छात्रों को विशेषज्ञता साझा करने और प्रस्तुति कौशल में सुधार करने और अनुसंधान में रुचि विकसित करने का मौका देता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola