तीन व्यवसायियों के ठिकानों पर छापे, सुबह से शुरू हुई जांच देर रात तक रही जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : सहायक आयकर आयुक्त (अनुसंधान) के नेतृत्व में आयकर अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को आसनसोल के तीन प्रतिष्ठित व्यवसायियों के यहां छापेमारी की. आयकर अधिकारियों ने शिल्पांचल के प्रमोटर सुबीर जैन के आसनसोल ट्रैफिक गार्ड कार्यालय के सामने स्थित कार्यालय, नुरुद्दीन रोड, सूर्य सेन पार्क एवं सेनरेले रोड स्थित चार कार्यालयों पर जांच […]
विज्ञापन
आसनसोल : सहायक आयकर आयुक्त (अनुसंधान) के नेतृत्व में आयकर अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को आसनसोल के तीन प्रतिष्ठित व्यवसायियों के यहां छापेमारी की. आयकर अधिकारियों ने शिल्पांचल के प्रमोटर सुबीर जैन के आसनसोल ट्रैफिक गार्ड कार्यालय के सामने स्थित कार्यालय, नुरुद्दीन रोड, सूर्य सेन पार्क एवं सेनरेले रोड स्थित चार कार्यालयों पर जांच की.
शर्मिष्ठा होटल के संचालक सह व्यवसायी देबब्रत रॉय के सेनरेले रोड स्थित होटल व कार्यालय पर जांच की गयी. व्यवसायी सुबीर घोष के मुर्गासोल स्थित कार्यालय में भी जांच की गयी.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार आयकर अधिकारियों के आठ सदस्यीय टीम ने शिल्पांचल के व्यवसायियों के यहां छापेमारी कर कागजातों व आइटी फाइलों व बैंक खातों की जांच की.
जानकारी के अनुसार व्यवसायियों ने आइटी फाइल में वास्तविक आय से कम का ब्योरा दर्ज कराया था. शुक्रवार देर रात तक कागजातों की जांच होती रही. अधिकारी ने कहा कि शानिवार तक जांच कार्य चलता रहेगा. इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










