ePaper

सिटी सेंटर बंगाल अंबुजा उर्वशी सार्वजनिन दुर्गापूजा, वाद्ययंत्रों से बन रहा 80 फीट लंबा पंडाल

Updated at : 09 Oct 2018 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
सिटी सेंटर बंगाल अंबुजा उर्वशी सार्वजनिन दुर्गापूजा, वाद्ययंत्रों से बन रहा 80 फीट लंबा पंडाल

दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर बंगाल अंबुजा स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा (उर्वशी) 15वें वर्ष में कदम रख रही है. इस बार विभिन्न वाद्य यंत्रों के जरिये भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. वाद्ययंत्रों में ढोलक, सितार, शहनाई, तबला, बांसुरी सहित सभी यंत्रों से पंडाल का नक्काशी एवं डेकोरेशन किया जा रहा है. पंडाल […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर बंगाल अंबुजा स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा (उर्वशी) 15वें वर्ष में कदम रख रही है. इस बार विभिन्न वाद्य यंत्रों के जरिये भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है.
वाद्ययंत्रों में ढोलक, सितार, शहनाई, तबला, बांसुरी सहित सभी यंत्रों से पंडाल का नक्काशी एवं डेकोरेशन किया जा रहा है. पंडाल निर्माण पूर्व मेदिनीपुर के शिल्प कलाकार चंचल आचार्य एवं उनकी सहयोगी कर रहे हैं. प्रतिमा का निर्माण बेनचिती के अरूण पाल कर रहे हैं. पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रणव चक्रवर्ती, सचिव देवी प्रसाद मुखर्जी ने बताया कि उर्वशी पूजा शहर की लोकप्रिय पूजा है.
इस बार वाद्य यंत्रों के जरिये 80 फुट लंबा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. पंडाल बनाने में विभिन्न प्रकार के यंत्रों से नक्काशी की जा रही है. पूजा का उद्घाटन चतुर्थी के दिन मजिस्ट्रेट एवं मेयर के हाथों किया जायेगा. पूजा का बजट करीब 25 लाख रुपये है. पूजा के दौरान रवीन्द्रनाथ की चंडालिका, दक्ष यज्ञ के साथज-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola