एपेक्स कमेटी बैठक पर टिकी कोयलाकर्मियों की नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2018 3:48 AM
विज्ञापन
सांकतोड़िया : कोयला कर्मियों की निगाहें आगामी 27 सितंबर को दिल्ली में होने वाली एपेक्स कमेटी की बैठक पर टिकी हुई है. कोलकर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने समेत विभिन्न लंबित मुद्दों पर एपेक्स कमेटी की बैठक में मंथन किया जायेगा. कोलकर्मियों के बोनस का निर्धारण भी किया जायेगा. स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी की बैठक नहीं होगी, […]
विज्ञापन
सांकतोड़िया : कोयला कर्मियों की निगाहें आगामी 27 सितंबर को दिल्ली में होने वाली एपेक्स कमेटी की बैठक पर टिकी हुई है. कोलकर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने समेत विभिन्न लंबित मुद्दों पर एपेक्स कमेटी की बैठक में मंथन किया जायेगा. कोलकर्मियों के बोनस का निर्धारण भी किया जायेगा. स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी की बैठक नहीं होगी, बल्कि एपेक्स कमेटी की बैठक में ही सभी मुद्दों पर निर्णय लिया जायेगा.
बैठक में सीआइएल चेयरमैन समेत अन्य आला अफसर उपस्थित रहेंगे. इसीएल समेत सीआइएल की सभी अनुषांगिक कंपनी में कार्यरत कर्मियों के आश्रितों को 9.4.0, 9.3.0 तथा 9.5.0 के तहत नौकरी देने का मामले में अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है. प्रबंधन ने सिर्फ खदान के अंदर कार्य के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर ही अनुकंपा नियुक्ति देने अड़ा है, तो सभी श्रमिक संगठन प्रतिनिधियों ने विरोध जताया है. अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा होगी.
प्रबंधन ने सभी यूनियन प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने सूचना भेज दी है. अक्तूबर माह में दुर्गापूजा एवं दशहरा है. इसके पहले ही कोल कर्मियों को बोनस भुगतान किया जाता है. अक्तूबर में चुनाव आचार संहिता लागू होने का उम्मीद है, इसलिए प्रबंधन की मंशा है कि इसी माह बोनस का निर्धारण कर लिया जाये.
यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पिछली बार 57 हजार रुपये बोनस के रूप में मिले थे. इस बार 60 हजार रुपये तक मिलने की उम्मीद है. हालांकि यूनियन प्रतिनिधि एक लाख रुपये तक बोनस की मांग कर रहे हैं. प्रबंधन ने बोनस निर्धारण करने स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी की बैठक करने की बजाय सीधे एपेक्स कमेटी में ही इस पर निर्णय लेने का प्रस्ताव दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










