कोलकाता में डेंगू से दो महिलाओं की हुई मौत

Published at :24 Sep 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में डेंगू से दो महिलाओं की हुई मौत

कोलकाता : राज्य में डेंगू से मरने वाले मरीजों की सूची लंबी होती जा रही है. डेंगू से शनिवार रात महानगर के बांगड़ हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत हो गयी. जबकि दूसरी घटना सॉल्टलेक स्थित एक निजी अस्पताल की है. बागड़ में मारे गये मरीज का नाम मोउ मुखर्जी (21) है, जो आशुतोष कॉलेज […]

विज्ञापन
कोलकाता : राज्य में डेंगू से मरने वाले मरीजों की सूची लंबी होती जा रही है. डेंगू से शनिवार रात महानगर के बांगड़ हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत हो गयी. जबकि दूसरी घटना सॉल्टलेक स्थित एक निजी अस्पताल की है. बागड़ में मारे गये मरीज का नाम मोउ मुखर्जी (21) है, जो आशुतोष कॉलेज की छात्रा थी. वह कोलकाता के 99 नंबर वार्ड स्थित लोटस पार्क की रहने वाली थी. यहां वह अपने माता-पिता के साथ एक किराये की मकान में रहती थी.
स्थानीय पार्षद देवाशीष मुखर्जी ने बताया कि छात्रा को 21 सितंबर को बागड़ अस्पताल में दाखिल कराया गया था. जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मृतका का डेथ सर्टिफिकेट उनके पास नहीं है, लेकिन उन्हें पता चला कि छात्रा डेंगू के एनएसवन संक्रमण से ग्रसित थी. उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में वार्ड में डेंगू के मामले में कमी आयी है. इस वर्ष 8 से 9 एनएसवन के मामले सामने आये हैं. जबकि एक दो मरीज आइजीएम से ग्रसित पाये गये हैं.
कुल मिलाकर स्थिति सामान्य है. उन्होंने कहा कि कोलकाता में कई अन्य वार्ड हैं जहां डेंगू के मामले अधिक हैं, लेकिन कोलकाता नगर निगम डेंगू से संबंधित तथ्यों को छुपाने में लगा हुई है. उधर, सॉल्टलेक के एक निजी अस्पताल में रविवार तड़के सुबह झुमा अधिकारी (38) की मौत हो गयी. वह गौरीबाड़ी इलाके की रहने वाली थी. 22 सितंबर को वह अस्पताल में दाखिल करायी गयी थी. बताया जा रहा है कि झुमा की मौत भी डेंगू से हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola