ePaper

झगड़े में शराबी ने कर दी मित्र की हत्या

Updated at : 17 Sep 2018 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
झगड़े में शराबी ने कर दी मित्र की हत्या

अंडाल : पांडेश्वर थाना के हरिपुर कोलियरी पुराना सेंटर इसीएल आवास में शराब के नशे में मोबाइल को केंद्र कर हुये झगड़े में शहजाद अली ने अपने मित्र जयराम सिंह (50) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मामले में पांडेश्वर थाना पुलिस ने शहजाद अली (52) को गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय तृणमूल युवा पांडेश्वर […]

विज्ञापन
अंडाल : पांडेश्वर थाना के हरिपुर कोलियरी पुराना सेंटर इसीएल आवास में शराब के नशे में मोबाइल को केंद्र कर हुये झगड़े में शहजाद अली ने अपने मित्र जयराम सिंह (50) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मामले में पांडेश्वर थाना पुलिस ने शहजाद अली (52) को गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय तृणमूल युवा पांडेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि शनिवार की रात 8:30 बजे जयराम के आवास में दोनों एक साथ ही शराब पी रहे थे.
इसी दौरान दोनों में मोबाइल को लेकर झगड़ा हो गया. शहजाद ने जयराम पर चाकू से प्रहार कर उसकी जान ले ली. जयराम ने कुछ दिनों पहले शहजाद की आठ हजार रूपये की मोबाइल तोड़ दी थी. इसे लेकर वह जयराम से नाराज रहता था. शनिवार की रात शराब पीने के दौरान दोनों में नोंकझोक हुयी तो शहजाद ने जयराम से मोबाइल देने की मांग की. जयराम ने देने से इनकार कर दिया. इससे मामला बिगड़ा और शहजाद ने जयराम पर हमला कर दिया.
खबर पाकर रात 10:30 बजे पांडेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शहजाद अली को गिरफ्तार कर लिया. पांडेश्वर थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल ने बताया कि दोनों मित्र थे. हरदम जयराम सिंह के घर में पार्टी होती थी. घटना को अंजाम देने के बाद शहजाद फरार हो गया था. घर के आंगन में जयराम सिंह को लहूलुहान अवस्था में देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पूछताछ में मामला पूरा साफ हुआ. शहजाद अली की सोने की अंगूठी, चाकू बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola