ePaper

दुर्गापुर : महिला से छेड़खानी का आरोप, खंभे में बांधकर मनचले कबाड़ी की सरेआम पिटाई

Updated at : 09 Sep 2018 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर : महिला से छेड़खानी का आरोप, खंभे में बांधकर मनचले कबाड़ी की सरेआम पिटाई

वीरभूम का, बेनाचिति के मुहल्लों में घूम-घूम कबाड़ खरीदने का करता है काम दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के इस्पात नगर स्थित काशीराम दास बस्ती इलाके में शनिवार को महिला संग छेड़खानी के आरोप में स्थानीय लोगों ने युवक की खंभे से बांधकर सरेआम पिटाई कर दी. सूचना पाकर दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची […]

विज्ञापन
वीरभूम का, बेनाचिति के मुहल्लों में घूम-घूम कबाड़ खरीदने का करता है काम
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के इस्पात नगर स्थित काशीराम दास बस्ती इलाके में शनिवार को महिला संग छेड़खानी के आरोप में स्थानीय लोगों ने युवक की खंभे से बांधकर सरेआम पिटाई कर दी.
सूचना पाकर दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों के चंगुल से युवक को छुड़ा कर थाने ले गयी. पकड़ा गया युवक वीरभूम जिले का रहने वाला है. वह बेनाचिति प्रांतिका संलग्न कबाड़ी पट्टी में कबाड़ खरीदने का काम किया करता है. अक्सर युवक वैन लेकर विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूमकर लोगों से कबाड़ खरीद कर बेचने का धंधा किया करता है. शनिवार को उसने काशीराम दास बस्ती इलाके की एक महिला को मौका देख कर उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया.
महिला के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई एवं लोगों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया एवं उसकी पिटाई करते हुए बिजली के खंभे से बांध दिया. उसकी सरेआम पिटाई की गयी. महिलाओं ने बताया कि अक्सर युवक बस्ती की लड़कियों, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किया करता है. इसके पहले भी बस्ती की कई महिलाओं के साथ उसने अश्लील हरकत की थी.
शनिवार बस्ती की महिला बाजार जा रही थी, उसी दौरान युवक ने उसे पकड़ कर उसे भगा ले जाने की पेशकश की. इस दौरान महिला शोर मचाने लगी. पुलिस को युवक को कड़ी सजा देनी चाहिये. इस संदर्भ में पुलिस बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola