आद्रा : मधुतोटी गांव में कई चपेट में
Updated at : 09 Sep 2018 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

आद्रा : पुरूलिया के बागमुंडी के बाद अब रघुनाथपुर प्रखंड में भी डायरिया ने पांव पसार लिया है. प्रखंड के मधुतोटी गांव में डायरिया ने कइयों को चपेट में ले लिया है.बीमार होने के कारण 20 लोगों को रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है. स्थिति को देखते हुये गांव में स्वास्थ्य विभाग […]
विज्ञापन
आद्रा : पुरूलिया के बागमुंडी के बाद अब रघुनाथपुर प्रखंड में भी डायरिया ने पांव पसार लिया है. प्रखंड के मधुतोटी गांव में डायरिया ने कइयों को चपेट में ले लिया है.बीमार होने के कारण 20 लोगों को रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है. स्थिति को देखते हुये गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है. लोगों को इससे बचने के लिये जागरूक किया जा रहा है. तालाबों, चापाकलों, जलजमाव तथा गंदगी से भरे स्थानों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मी घर-घर जाकर मरीजों से बातचीत कर रहे हैं. डॉक्टर उनकी जांच कर उपयुक्त दवाई भी दे रहे हैं. गांव में मेडिकल कैंप बैठाया गया है.
ग्रामीण गीता बाउरी, रिंपा बाउरी, चाइना बाउरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दस्त, पेट में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. तीन दिन इलाज चलने के बाद उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. उन्हें नियमित दवाइयों का सेवन करने को कहा गया है. पुरूलिया जिला परिषद सदस्य हजारी बाउरी ने बताया कि गांव में चिकित्सकों की टीम भेजी गयी है.
लोगों के लिये शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी है. मेडिकल कैंप बैठाया गया है. जल्द ही डायरिया पर काबू पा लिया जायेगा. डॉक्टर अंबिका प्रसाद चक्रवर्ती ने बताया संभवत: बरसात के कारण गांव के तालाब, चापानल का पानी दूषित हो गया है.
पानी को संग्रहित कर जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिया गया है. घर-घर जाकर पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है. कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हैं. मधुतोटी गांव के विशेषकर बाउरी टोला में ही मरीजों की संख्या अधिक पाई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




