शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बर्दवान : पूर्व बर्दवान की मेमारी थाना पुलिस ने शादी का आश्वासन देकर युवती का यौनशोषण करने के आरोप में मेमारी के स्वस्तीपल्ली निवासी महितोष वैद्य को गिरफ्तार कर बर्दवान अदालत में पेश किया. अदालत ने 30 अगस्त तक उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेमारी थाना […]
विज्ञापन
बर्दवान : पूर्व बर्दवान की मेमारी थाना पुलिस ने शादी का आश्वासन देकर युवती का यौनशोषण करने के आरोप में मेमारी के स्वस्तीपल्ली निवासी महितोष वैद्य को गिरफ्तार कर बर्दवान अदालत में पेश किया. अदालत ने 30 अगस्त तक उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेमारी थाना अंतर्गत रसुलपुर निवासी युवती का तीन वर्ष पहले मोबाइल के जरिये महितोष से परिचय हुआ. इसके बाद दोनों में फोन पर बातें शुरू हो गयी. फोन से शुरू हुयी दोस्ती प्यार में बदल गयी. युवक अक्सर युवती को शादी का प्रस्ताव देता था. एक दिन वह उसे घूमाने ले गया और उसके साथ यौन संबंध बनाया.
युवती जब गर्भवती हो गयी तो उसने उस पर शादी का दबाव डालना शुरू किया. लेकिन महितोष ने शादी करने से इनकार कर दिया. पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ मेमारी थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की. इसी आधार पर आरोपी महितोष को गिरफ्तार कर बर्दवान अदालत में पेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










