आसनसोल में दुरंत एक्सप्रेस का ठहराव आज से

Updated at : 17 Aug 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल में दुरंत एक्सप्रेस का ठहराव आज से

आसनसोल : आसनसोल के यात्रियों की बहुप्रतिक्षित मांग को स्वीकृति देते हुए रेल मंत्रालय के निर्णय के अनुसार 17 अगस्त से आसनसोल स्टेशन पर हावड़ा नयी दिल्ली दुरंत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आरंभ होगा. इस संदर्भ में आसनसोल मंडल स्तर से शुक्रवार को समारोह आयोजित कर रेल अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर आसनसोल स्टेशन से […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल के यात्रियों की बहुप्रतिक्षित मांग को स्वीकृति देते हुए रेल मंत्रालय के निर्णय के अनुसार 17 अगस्त से आसनसोल स्टेशन पर हावड़ा नयी दिल्ली दुरंत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आरंभ होगा. इस संदर्भ में आसनसोल मंडल स्तर से शुक्रवार को समारोह आयोजित कर रेल अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर आसनसोल स्टेशन से हावडा नयी दिल्ली दुरंत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया जायेगा.
हावडा के लिए खुलने वाली 12273 अप हावडा नयी दिल्ली दुरंत एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह 10.55 बजे आसनसोल स्टेशन पहुंचेगी. ट्रेन पांच मिनट के लिए आसनसोल स्टेशन रूकने के पश्चात ट्रेन को रवाना किया जायेगा. 12273 अप हावडा नयी दुरंत एक्सप्रेस ट्रेन आसनसोल में 10.55 बजे में पहुंचेगी. ट्रेन पांच मिनट रूकने के बाद अपने निर्धारित समय 11 बजे रवाना होगी. ट्रेन 12.25 बजे जसीडीह स्टेशन पर पहुंचेगी. जसीडीह स्टेशन से 12.27 मिनट पर अगले स्टेशन के लिए रवाना होगी.
12274 डाउन नयी दिल्ली हावडा दुरंत एक्सप्रेस जसीडीह स्टेशन पर 05.06 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद 5.08 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना होगी. ट्रेन आसनसोल में सुबह 7.35 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 7.40 बजे अगले स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी.
महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या: आसनसोल. कल्याणेश्वरी फांड़ी क्षेत्र निवासी तारा देवी (22) ने मानसिक तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola