दामागोड़िया कोलियरी में उत्पादन बाधित, वे-ब्रिज जला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2018 10:34 PM
बराकर: बीसीसीएल के चांच विक्टोरिया एरिया की दामागोड़िया कोलियरी में बारिश के कारण बज्रपात होने से रेलवे साइडिंग के कांटाघर में तकनीकी खराबी आ गई. बोर्डरा खदान में बारिश का पानी घुस जाने से उत्पादन ठप हो गया है. कोलियरी मैनेजर धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि खदान में जल जमाव होने से कोयला उत्पादन बाधित […]
बराकर: बीसीसीएल के चांच विक्टोरिया एरिया की दामागोड़िया कोलियरी में बारिश के कारण बज्रपात होने से रेलवे साइडिंग के कांटाघर में तकनीकी खराबी आ गई. बोर्डरा खदान में बारिश का पानी घुस जाने से उत्पादन ठप हो गया है. कोलियरी मैनेजर धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि खदान में जल जमाव होने से कोयला उत्पादन बाधित हो गया है. जल निकासी के लिए हैवी मोटर पंप लगाये गये हैं. कोलियरी में प्रतिदिन 1500 टन कोयले का उत्पादन होता है. रेलवे साइडिंग के वे-ब्रिज को ठीक करने के लिए धनबाद स्थित धधवाल एण्ड कंपनी को सूचना दी गई है. जल्द ही तकनीशियन आकर काम शुरू कर देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










