प्रधान पर अनियमितता का आरोप, पंचायत

Updated at : 25 Jul 2018 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधान पर अनियमितता का आरोप, पंचायत

आद्रा : ग्राम पंचायत इलाके में विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है. पंचायत प्रधान एवं सदस्य विकास के लिये आयी धनराशि से अपनी जेबें भर रहे हैं. इस तरह का आरोप लगाते हुये स्थानीय लोगों ने बोड़ोबाजार प्रखंड अंतर्गत सिंदरी ग्राम पंचायत कार्यालय में ताला जड़ने के बाद विरोध प्रदर्शन किया. खबर मिलते […]

विज्ञापन
आद्रा : ग्राम पंचायत इलाके में विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है. पंचायत प्रधान एवं सदस्य विकास के लिये आयी धनराशि से अपनी जेबें भर रहे हैं. इस तरह का आरोप लगाते हुये स्थानीय लोगों ने बोड़ोबाजार प्रखंड अंतर्गत सिंदरी ग्राम पंचायत कार्यालय में ताला जड़ने के बाद विरोध प्रदर्शन किया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को करीब तीन घंटे तक समझाया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने. बाद में बीडीओ कार्यालय से वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और विकास कार्य शीघ्र कराने का आश्वासन दिया.
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ताला खोल दिया. ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत इलाके में सऊदी में रोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, निर्मल बांग्ला परियोजना सहित सड़क निर्माण जैसी परियोजनाओं की सुविधा उन्हें नहीं मिल रही है. कई बार पंचायत प्रधान को जानकारी दी गई लेकिन पंचायत पूरी तरह से उदासीन बनी रही. बाध्य होकर पंचायत कार्यालय में ताला जड़ दिया गया. मंगलवार को तृणमूल परिचालित पंचायत में न ग्राम पंचायत प्रधान और ना ही अन्य सदस्य कार्यालय पहुंचे. गोलाबाजार प्रखंड के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पंचायत की बही-खाता की जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद ही ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola