आसनसोल नॉर्थ थाना इलाके में घटी दुष्कर्म की दो घटनाएं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना अंर्तगत रेलपार गुलजार मोहल्ले की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नूर अंसारी को गिरफ्तार कर उसे सोमवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसकी जमानत खारिज कर उसे न्यायिक […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना अंर्तगत रेलपार गुलजार मोहल्ले की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नूर अंसारी को गिरफ्तार कर उसे सोमवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसकी जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
इधर आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत कन्यापुर आइसी के तहत नाकटी कन्यापुर निवासी युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने देबाशीष बाउरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया. पुलिस के अनुसार देबाशीष युवती को लंबे समय से परेशान कर रहा था. कन्यापुर आइसी प्रभारी बिप्लब दे ने कहा कि स्नान करते समय तालाब जा रही युवती को वह जबरन निकट की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को कन्यापुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










