पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
Updated at : 12 Jul 2018 12:24 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : पति की हत्या करने के आरोप में हीरापुर थाना पुलिस ने पत्नी मानसी अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसे बुधवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. एसीजेएम कोर्ट ने उसकी जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मृतक बिष्णु अग्रवाल के भाई सोनू अग्रवाल ने शिकायत दर्ज करायी है. उसने […]
विज्ञापन
आसनसोल : पति की हत्या करने के आरोप में हीरापुर थाना पुलिस ने पत्नी मानसी अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसे बुधवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. एसीजेएम कोर्ट ने उसकी जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मृतक बिष्णु अग्रवाल के भाई सोनू अग्रवाल ने शिकायत दर्ज करायी है.
उसने अपनी शिकायत में कहा है कि गत सात वर्ष पूर्व उसके भाई का विवाह मानसी के साथ हुआ था. शादी के कुछ वर्ष बीतने पर उसके भाई बिष्णु को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था. बीते 14 जुलाई, 2017 को उसे खबर दी गई कि उसका भाई जल गया है तथा वह आसनसोल महकमा अस्पताल में भर्ती है.
खबर पाकर वह फौरन अस्पताल पहुंचा. स्थिति देख उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया. बीते 19 अक्टूबर को सियालदह के इएसआई अस्पताल में इलाज के दौरान विष्णु की मौत हो गई. इस मामले पर आरोपी के खिलाफ सोनू ने नामजद शिकायत दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




