तृणमूल पार्षद के करीबी से दुर्व्यवहार करने का लगा आरोप

चुचुड़ा की वार्ड तीन की पार्षद अनिंदिता राजवंशी मंडल ने विधायक असीत मजूमदार के करीबी तृणमूल कार्यकर्ता राजीव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
हुगली. चुचुड़ा की वार्ड तीन की पार्षद अनिंदिता राजवंशी मंडल ने विधायक असीत मजूमदार के करीबी तृणमूल कार्यकर्ता राजीव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पार्षद का आरोप है कि राजीव ने उनके करीबी सुरजीत दे की बाइक की चाबी छीन ली, जिसे लेकर राजीव और सुरजीत में बहस हो गयी. आरोप है कि इस दौरान राजीव ने सुरजीत को जातिगत गालियां और उसे गांजा के मामले में फंसाने की धमकी दी. इधर, राजीव ने भी सुरजीत के खिलाफ थाने में शिकायत की है. राजीव ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले विधायक ने शिकायत मिलने पर तीन नंबर वार्ड के दो तालाबों की भराई का काम बंद करा दिया था, इस कारण पार्षद ने यह आरोप लगाया है. विधायक असीत विधायक असीत मजूमदार ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




