राहुल ने अधीर को राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाने का दिया निर्देश

प्रदेश कांग्रेस के नेता अधीर चौधरी को राहुल गांधी ने दिल्ली बुला कर उनके साथ बैठक की और उन्हें राजनीतिक गतिविधि बढ़ाने का निर्देश दिया.
कोलकाता. प्रदेश कांग्रेस के नेता अधीर चौधरी को राहुल गांधी ने दिल्ली बुला कर उनके साथ बैठक की और उन्हें राजनीतिक गतिविधि बढ़ाने का निर्देश दिया. यह जानकारी खुद अधीर रंजन चौधरी ने दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बुलावे पर वह दिल्ली गये थे, जहां उनसे, उनकी लंबी बातचीत हुई. अधीर ने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि राजनीति में हार-जीत तो लगी रहती है, इससे हताश होने की जरूरत नहीं है. वह बंगाल के अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करें और जहां जरूरत महसूस करें, वहां तुरंत पहुंचे. बैठक के अंत में राहुल ने कहा कि राजनीतिक गतिविधि में तेजी लाने की बेहद जरूरत हैं. अधीर ने बताया कि बैठक में तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन या फिर अगले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई बात नहीं हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




